स्पीड, AI और पॉवर से लैस Intel का अगला सुपर प्रोसेसर तैयार!

स्पीड, AI और पॉवर से लैस Intel का अगला सुपर प्रोसेसर तैयार!

5 mins read
60 views
February 23, 2026

Intel Nova Lake: Desktop Processors मार्केट में एक बड़ा टेक धमाका होने की आहट है। Intel अपनी अगली पीढ़ी की Nova Lake-S Core Ultra Series 4 को उम्मीद से पहले लॉन्च कर सकता है। अगर लीक सही साबित होते हैं, तो यह अपग्रेड डेस्कटॉप दुनिया को बदलकर रख देगा। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

AMD से टक्कर के बीच Intel की Nova Lake सीरीज डेस्कटॉप मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकती है। जानें क्या हैं संभावित स्पेसिफिकेशन।

CES 2027 पर नजर

टेक जगत के चर्चित लीकर HXL ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए हिलाकर रख देनेवाला खबर लाया है। Golden Pig Upgrade के मुताबिक यह नई CPU लगभग CES 2027 के आसपास पेश की जा सकती है। यह कदम Intel की मौजूदा Arrow Lake और Panther Lake जेनरेशन के बाद अगला बड़ा पड़ाव होगा। या यूं कहें की बड़ा बदलाव कदम होगा।

हाइब्रिड डिजाइन का अगला लेबल

लीक्स के मुताबिक Nova Lake में Coyote Cove परफॉर्मेंस कोर और Arctic Wolf एफिशिएंसी कोर का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। Intel अपने हाइब्रिड CPU डिजाइन को और धारदार बनाते हुए मल्टी-टास्किंग, गेमिंग और AI आधारित वर्कलोड के लिए बेहतर संतुलन देने की तैयारी में है।

READ MORE- Late Night Wish की झंझट खत्म! WhatsApp ला रहा जबरदस्त फीचर

नया सॉकेट, नई शुरुआत

इसमें Nova Lake प्लेटफॉर्म के लिए LGA 1954 सॉकेट और 900-सीरीज चिपसेट लाए जा सकते हैं। इसका सीधा मतलब है कि यूजर्स को नई मदरबोर्ड की जरूरत पड़ेगी। आमतौर पर ऐसा बदलाव तभी होता है जब कंपनी पूरी प्लेटफॉर्म जेनरेशन को रीसेट करती है। इससे साफ हो चुका है की कंपनी जरूर कुछ बड़ा बदलाव करने जा रही है।

READ MORE- India AI Summit 2026 में अलर्ट, नकली रिफंड मैसेज से रहें सावधान

PCIe, Xe ग्राफिक्स और AI पावर

रिपोर्ट्स की माने तो इसमें 48 तक PCIe लेन, अपग्रेडेड Xe आर्किटेक्चर पर आधारित इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स और एक नया Neural Processing Unit मिलने की संभावना जताई गई है। यानी अब Intel मौजूदा CPU परफॉर्मेंस के साथ AI एक्सीलरेशन को भी प्राथमिकता दे रहा है।

AMD से सीधी टक्कर

बता दें कि, इस समयावधि के दौरान AMD भी अपनी नेक्सट जेनरेशन पीढ़ी के डेस्कटॉप प्रोसेसर लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसे में 2027 के आसपास CPU मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। अगर आप नया डेस्कटॉप सिस्टम बनाने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार फायदेमंद हो सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

India AI Summit 2026 में अलर्ट, नकली रिफंड मैसेज से रहें सावधान
Previous Story

India AI Summit 2026 में अलर्ट, नकली रिफंड मैसेज से रहें सावधान

Trump के मेमे कॉइन विवाद में फिर उबाल, निवेशकों का 4.3 बिलियन डॉलर डूबा
Next Story

Trump के मेमे कॉइन विवाद में फिर उबाल, निवेशकों का 4.3 बिलियन डॉलर डूबा

Latest from Artificial Intellience