‘भारत के AI क्रांति के लिए 20,000 नए GPU का ऐलान’

‘भारत के AI क्रांति के लिए 20,000 नए GPU का ऐलान’

6 mins read
242 views
February 17, 2026

Ashwini Vaishnaw Announcement: दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दूसरे दिन हॉल पूरी तरह भरे रहे। लंबे इंतजार और कतारों के बावजूद लोगों का उत्साह देखने लायक था। पहले दिन भारी भीड़ के कारण हुई असुविधा के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 17 फरवरी को मीडिया से बात की और सभी उपस्थित लोगों से माफी मांगी।

India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ के बीच अश्विनी वैष्णव ने 20,000 नए GPU और 200 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है। सम्मेलन में AI को लेकर भारत की तैयारी और युवाओं की उत्सुकता देखने को मिली।

भारी भीड़ और उत्साह

मंत्री ने बताया कि सम्मेलन में 70,000 से अधिक लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत में AI को लेकर लोगों की उत्सुकता बेहद बड़ी है और इसका असर पूरे देश में दिख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले दिन जो असुविधा हुई उसके लिए सरकार माफी मांगती है और अब आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित है। उन्होंने लोगों से फीडबैक साझा करने की अपील की।

20,000 और GPU की बड़ी घोषणा

सम्मेलन में मंत्री ने बताया कि सरकार अगले 6 महीने में 20,000 और GPU मंगाएगी। भारत के पास पहले से 38,000 GPU हैं। इस बढ़ोतरी से स्टार्टअप्स, रिसर्च संस्थान और कंपनियों में AI कम्प्यूटिंग की बढ़ती मांग पूरी होगी। मंत्री ने कहा कि भारत का AI इंफ्रास्ट्रक्चर दूसरे देशों से अलग है क्योंकि यहां AI कम्प्यूटिंग केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं, बल्कि आम लोगों और छोटे संस्थानों तक भी पहुंचती है।

READ MORE: अश्विनी वैष्णव ने भारत में Starlink की एंट्री का किया स्वागत

AI को पांचवीं औद्योगिक क्रांति बताया

मंत्री ने AI को ‘पांचवीं औद्योगिक क्रांति’ कहा और बताया कि सम्मेलन बड़े पैमाने पर समस्याओं का समाधान करने और युवाओं में नई ऊर्जा दिखाने का मंच बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर AI के विकास के लिए मजबूत आधार है।

200 बिलियन डॉलर का निवेश और ग्लोबल फोकस

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अगले दो सालों में भारत में AI में 200 बिलियन डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है। उन्होंने जोर दिया कि AI के सही और जिम्मेदार उपयोग पर वैश्विक स्तर पर सहमति बनाना जरूरी है। AI इकोसिस्टम की चुनौतियों का समाधान केवल कानून से नहीं, बल्कि टेक्नो-लीगल दृष्टिकोण से किया जाएगा।

READ MORE: भारत में बनेगी अपनी चिप! अश्विनी वैष्णव ने दिए ऐसे संकेत

सेमीकंडक्टर और तकनीकी तैयारी

मंत्री ने बताया कि भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के अगले चरण में सेमीकंडक्टर डिजाइन पर ध्यान दिया जाएगा। इससे AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी में नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

apple
Previous Story

Apple ला रहा है वीडियो स्ट्रीमिंग का बड़ा अपडेट…आप भी जान लीजिए

SC ने AI के यूज पर जताई चिंता, फर्जी केस लॉ पर भी उठाए सवाल
Next Story

SC ने AI के यूज पर जताई चिंता, फर्जी केस लॉ पर भी उठाए सवाल

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss