TCS AMD AI Partnership: आज Tata Consultancy Services ने भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ी घोषणा की। कंपनी ने चिप निर्माता AMD के साथ अपने सहयोग को बढ़ाते हुए Helios प्लेटफॉर्म भारत में लॉन्च करने का ऐलान किया। यह पहल HyperVault AI Data Center Limited के नेतृत्व में की जा रही है, जो 2025 में TCS की सहायक कंपनी के रूप में स्थापित हुई थी।
TCS और AMD ने भारत में Helios AI प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की। यह साझेदारी 200 MW क्षमता वाले डेटा सेंटर और उद्योग विशेष AI समाधान तैयार करेगी।
रैक-स्केल AI आर्किटेक्चर तैयार
इस साझेदारी का उद्देश्य एक ऐसा रैक स्केल AI आर्किटेक्चर तैयार करना है, जो राष्ट्रीय AI पहलों को सपोर्ट कर सके। दोनों कंपनियां 200 MW तक क्षमता वाले डेटा सेंटर का ब्लूप्रिंट बनाने की योजना बना रही हैं। यह उन व्यवसायों के लिए बहुत मददगार होगा जिन्हें भारी कंप्यूटिंग पावर की जरूरत है।
READ MORE: YouTube CEO ने बच्चों के लिए लगाया स्क्रीन टाइम लिमिट
Helios प्लेटफॉर्म की खासियत
Helios प्लेटफॉर्म AMD Instinct MI455X GPUs और अगले जनरेशन के AMD EPYC Venice CPU से संचालित होगा। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर सॉवरेन AI फैक्ट्रीज के लिए तैयार किया गया है। AMD की Chair और CEO लिसा सु ने कहा कि AI अब छोटे पायलट से बड़े पैमाने पर डिप्लॉयमेंट की तरफ बढ़ रहा है और इसके लिए नया कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए।
TCS का योगदान
TCS के MD और CEO ने कहा है कि यह साझेदारी AMD के पहले Helios पावर्ड AI इंफ्रास्ट्रक्चर का आधार तैयार करेगी। हम आधुनिक और सुरक्षित AI रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए तैयार हैं। TCS अपने कर्मचारियों को AMD तकनीक में प्रशिक्षित करेगा और एक विशेषज्ञ टीम तैयार करेगा।
READ MORE: 2025 में भारत का डेटा सेंटर सेक्टर क्यों बना गेम चेंजर
उद्योग-विशेष समाधान
साझेदारी केवल हार्डवेयर तक सीमित नहीं है। दोनों कंपनियां जीवन विज्ञान, मैन्युफैक्चरिंग और BFSI सेक्टर के लिए AI समाधानों का सह विकास भी करेंगी। इसका मकसद एंटरप्राइजेज को AI इनोवेशन को नए विकास अवसरों में बदलने में मदद करना है। Lisa Su ने कहा कि AMD एंटरप्राइजेज में AI को सक्षम करने के लिए खुला और एंड-टू-एंड कंप्यूट ब्लूप्रिंट तैयार कर रहा है।
