VivoXFold6 leak: फोल्डेबल Smartphone की पहचान अब बड़े डिस्प्ले या प्रीमियम डिजाइन तक सीमित नहीं रह गए हैं। कंपनियां अब इन डिवाइसों को कैमरा क्वालिटी के मामले में भी फ्लैगशिप स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में Vivo के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को लेकर सामने आई लीक रिपोर्ट्स ने टेक जगत का ध्यान खींच लिया है।
क्या फोल्डेबल फोन अब DSLR जैसी फोटोग्राफी देंगे? Vivo X Fold 6 को लेकर आई ताजा लीक रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे।
बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा
इसे जानने के बाद लगता है आने वाले महीनों में फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo Find N6 को सबसे पहले पेश कर सकती हैं। इसके बाद Xiaomi और Vivo भी इस सेगमेंट में अपने नए डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जिससे बाजार में विकल्प और बढ़ सकते हैं।
READ MORE- Nokia धमाका! अब मात्र 2000 में फोल्डेबल 5G फोन!
कैमरा पर खास फोकस
लीक जानकारी के अनुसार Vivo X Fold 6 को कैमरा सेंट्रिक फोल्डेबल फोन के रूप में विकसित किया जा रहा है। टिपस्टर Smart Pikachu का दावा है कि कंपनी इस डिवाइस में 200 मेगापिक्सल कैमरा और मल्टी स्पेक्ट्रल सेंसर के साथ टेस्टिंग कर रही है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह फोल्डेबल फोन कैमरा टेक्नोलॉजी के मामले में एक बड़ा प्रयोग माना जा सकता है।
Multi Spectral Sensor का महत्व
मल्टी स्पेक्ट्रल सेंसर आमतौर पर कलर एक्यूरेसी और बेहतर इमेज प्रोसेसिंग के लिए उपयोग किया जाता है। इससे तस्वीरों में रंग अधिक प्राकृतिक और संतुलित दिख सकते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि 200 मेगापिक्सल कैमरा प्राइमरी सेंसर होगा या टेलीफोटो कैमरा के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
READ MORE- दक्षिण कोरिया का 2026 क्रिप्टो प्लान: AI से बढ़ेगी निगरानी
पिछले मॉडल से तुलना
संभावनाएं यह जताई जा रही है कि पिछले Vivo X Fold 5 मॉडल में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया था, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नए वर्जन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। वहीं कैमरा सेटअप में Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा,OIS सपोर्ट देता था। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल था। हालांकि उस मॉडल में Multi Spectral Sensor नहीं दिया गया था, जिससे नए मॉडल में यह फीचर एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।
फिलहाल, लॉन्च कब होगा इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर पिछले मॉडल के लॉन्च टाइमलाइन के मुताबिक चलें तो यह जुलाई में लॉन्च हो सकती है।
