Meta Vibes APP: Meta जल्द ही अपने AI जनरेटेड वीडियो अनुभव को और आसान और पर्सनल बनाने के लिए Vibes ऐप का स्टैंडअलोन वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह ऐप अब Meta AI ऐप से अलग होगा और यूजर्स इसे सीधे इस्तेमाल कर पाएंगे। इसका उद्देश्य शॉर्ट-फॉर्म AI वीडियो को एक अलग कैटेगरी के रूप में पेश करना है, जिससे यूजर्स को अधिक फोकस्ड और इमर्सिव एक्सपीरियंस मिले।
Meta अब अपने AI-जनरेटेड वीडियो के लिए Vibes का स्टैंडअलोन ऐप टेस्ट कर रही है। यह ऐप शॉर्ट वीडियो क्रिएशन और शेयरिंग को और आसान और मजेदार बनाएगा।
Vibes ऐप का स्टैंडअलोन वर्जन
Vibes को सबसे पहले पिछले साल Meta AI ऐप के अंदर पेश किया गया था। इस ऐप के जरिए यूजर्स छोटे-छोटे AI जनरेटेड वीडियो बना सकते थे और उन्हें ब्राउज कर सकते थे। शुरुआती प्रतिक्रिया बहुत पॉजिटिव रही इसलिए कंपनी अब इसे एक अलग ऐप के रूप में टेस्ट कर रही है। स्टैंडअलोन वर्जन से यूज़र्स को वीडियो बनाने और शेयर करने में आसानी होगी और यह सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म की तरह अधिक आकर्षक अनुभव देगा।
Vibes ऐप में क्या मिलेगा खास
Vibes ऐप शॉर्ट वीडियो फीड की तरह काम करता है, जिसमें हर वीडियो AI द्वारा जनरेट किया जाता है। इसे TikTok या Reels की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
यूजर्स इस ऐप में कई चीजें कर पाएंगे।
- AI की मदद से वीडियो स्क्रैच से बनाना
- फीड में मौजूद वीडियो को रीमिक्स करना
- वीडियो में विजुअल, म्यूजिक और स्टाइल जोड़ना
- Vibes फीड में शेयर करना या दोस्तों को डायरेक्ट मैसेज के जरिए भेजना
- Instagram और Facebook Stories और Reels में क्रॉस-पोस्ट करना
कंपनी का कहना है कि बहुत सारे वीडियो सीधे दोस्तों के साथ शेयर किए जा रहे हैं, जिससे सोशल शेयरिंग और कोलैबरेशन बढ़ रही है।
READ MORE: TikTok पर ट्रंप का फैसला, अमेरिकी निवेशकों को मिलेगा बड़ा मौका
OpenAI Sora के मुकाबले Meta
Vibes को अलग ऐप बनाकर Meta इसे OpenAI के Sora के मुकाबले पेश कर रहा है, जो AI वीडियो क्रिएशन और सोशल डिस्कवरी को मिलाकर काम करता है। Meta ने अब तक यूजेज डेटा साझा नहीं किया, लेकिन कहा कि Meta AI ऐप की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
READ MORE: Instagram Algorithm TikTok और YouTube से कैसे अलग है?
इस नए स्टैंडअलोन ऐप से Meta का मकसद शॉर्ट-फॉर्म AI वीडियो को मुख्यधारा में लाना और यूजर्स को एक मजेदार, आसान और इमर्सिव अनुभव देना है। यह कदम कंपनी को सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म की दुनिया में नए प्रतियोगियों के मुकाबले मजबूत बनाता है।
