फिल्म मेकिंग में AI की एंट्री, टेक दिग्गज Amazon की तैयारी

6 mins read
11 views
फिल्म मेकिंग में AI की एंट्री, टेक दिग्गज Amazon की तैयारी
February 5, 2026

Amazon AI film: फिल्म और वेब सीरीज बनाने की प्रक्रिया अब पहले जैसी नहीं रहने वाली है। टेक्नोलॉजी दिग्गज Amazon ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से प्रोडक्शन को तेज और सस्ता बनाने की तैयारी कर रहा है। Amazon ने फिल्मों और टीवी शोज़ के निर्माण में Artificial Intelligence का उपयोग बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी का उद्देश्य कंटेंट बनाने की प्रक्रिया को तेज करना और उत्पादन की जटिलताओं को कम करना है।

क्या AI से बनेगी अगली पीढ़ी की फिल्में? Amazon के नए AI टूल्स प्रोडक्शन को तेज और सस्ता बना सकते हैं, पढ़िए पूरी खबर।

Amazon MGM Studios में नई पहल

कहा जा रहा है कि Amazon MGM Studios के भीतर एक विशेष टीम बनाई गई है। जिसका नेतृत्व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अनुभवी अधिकारी Albert Cheng कर रहे हैं। यह टीम ऐसे डिजिटल टूल विकसित कर रही है, जिनकी मदद से प्रोडक्शन की कई प्रक्रियाएं पहले से अधिक तेज और किफायती हो सकेंगी। कंपनी मार्च में सीमित स्तर पर इन टूल्स का परीक्षण भी शुरू करने की तैयारी कर रही है।

फिलहाल छोटी टीम, बड़ा लक्ष्य

इस परियोजना पर काम करने वाली टीम को छोटे आकार में रखा गया है, ताकि फैसले तेजी से लिए जा सकें और प्रयोग जल्दी हो सकें। इसमें ज्यादातर इंजीनियर और वैज्ञानिक शामिल हैं, जबकि क्रिएटिव और बिजनेस से जुड़े विशेषज्ञ भी सहयोग कर रहे हैं।

महंगे प्रोडक्शन पर कंट्रोल के लिए खोज

फिल्म और सीरीज बनाने की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे कई प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हो पाते। Amazon का मानना है कि AI के उपयोग से कुछ चरणों को स्वचालित या तेज किया जा सकता है, जिससे अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम करना संभव होगा।

रचनात्मकता पर नहीं पड़ेगा असर

कंपनी का कहना है कि AI को इंसानों की जगह लेने के लिए नहीं बल्कि उनकी मदद करने के लिए लाया जा रहा है। लेखक, निर्देशक और कलाकार Production प्रक्रिया का मुख्य हिस्सा बने रहेंगे, जबकि AI केवल एक सहायक उपकरण के रूप में काम करेगा। इन दावों में कितना दम है वो तो धीरे-धीरे स्पष्ट हो जाएगा।

कलाकारों और इंडस्ट्री की चिंता

दूसरी ओर, Hollywood के कई कलाकार AI के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंतित हैं। उनका मानना है कि यदि तकनीक तेजी से आगे बढ़ी तो भविष्य में रोजगार के अवसर प्रभावित हो सकते हैं और पारंपरिक कार्यप्रणाली बदल सकती है। अब देखना होगा कि यह प्रयोग धरालत पर उतर पाती है या फिर विरोध के सुर में उलझकर रह जाती है।

Amazon की व्यापक AI नीति

कुल मिलाकर Amazon  नई तकनीक से कामकाज की गति बढ़ेगी, हालांकि हाल के वर्षों में लागत कम करने के लिए कुछ विभागों में कर्मचारियों की संख्या भी घटाई गई है। लेकिन एआई के एंट्री के बाद इसका कितना असर होगा ये तो वक्त बताएगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Kalshi पर 2,600% eSports ट्रेडिंग वॉल्यूम फुलाने का आरोप
Previous Story

Kalshi पर 2,600% eSports ट्रेडिंग वॉल्यूम फुलाने का आरोप

Spotify अब बेचेगा किताबें! Amazon को टक्कर देने की तैयारी
Next Story

Spotify अब बेचेगा किताबें! Amazon को टक्कर देने की तैयारी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss