Wikipedia

Elon Musk ने Wikipedia के सामने रखी ये शर्त! पूरा करने पर देंगे करोड़ों

3 mins read
1K views
December 26, 2024

पिछले साल एलन मस्क ने Wikipedia का नाम बदलकर ‘Discipedia’ करने के लिए करीब 8539 करोड़ रुपये का अनोखा ऑफर दिया था।

Elon Musk offer to Wikipedia: एलन मस्क ने पिछले साल Wikipedia का नाम बदलकर ‘Discipedia’ करने के लिए लगभग 8,539 करोड़ रुपये का अनोखा प्रस्ताव देकर सुर्खियां बटोरी थीं। दिलचस्प बात यह है कि यह प्रस्ताव अभी भी विचाराधीन है, जिसकी पुष्टि खुद मस्क ने एक पोस्ट के जवाब में की है।

अभी भी वैलिड है ऑफर

एलन मस्क अक्सर ‘Dog Designer’ नामक यूजर को जवाब देते हैं। उन्होंने जब एक पोस्ट करके लोगों को याद दिलाया कि एलन मस्क ने एक बार Wikipedia को खरीदने की पेशकश की थी, तो इसी के जवाब में मस्क ने कहा कि उनका प्रस्ताव अभी भी वैलिड है। दरअसल, Dog Designer नाम के एक व्यक्ति ने लिखा कि एलन मस्क ने एक बार Wikipedia को 1 बिलियन डॉलर देने की पेशकश की थी अगर वे अपना नाम बदलकर ‘Dicipedia’ रख लें।

मस्क ने की थी Wikipedia की आलोचना

2023 में मस्क ने एक्स पर Wikipedia की आलोचना की थी। Wikimedia फाउंडेशन द्वारा शेयर किए गए कंटेट पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने लिखा था कि क्या आपने कभी सोचा है कि Wikimedia फाउंडेशन इतना पैसा क्यों मांगता है? Wikipedia को चलने के लिए इतने पैसे की जरूरत नहीं है। आप अपने फोन पर पूरा Wikipedia रख सकते हैं, तो यह पैसा कहां जाता है? हम सभी जानना चाहते हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा था कि मैं Wikipedia को एक अरब डॉलर देने के लिए तैयार हूं, बशर्ते वे अपना नाम बदलकर ‘Discipedia’ रख लें। उन्होंने कहा कि वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह ‘सच को इम्पोर्टेंट देते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Christmas 2024
Previous Story

इस Christmas अपने खास को गिफ्ट में दें ये गैजेट

Google
Next Story

Google से इस मामले में क्यों नहीं टकराएगा Apple, ये हैं तीन कारण

Latest from Latest news

Don't Miss