नेक्स्ट-जेन Xbox 2027 में हो सकता है लॉन्च

4 mins read
17 views
नेक्स्ट-जेन Xbox 2027 में हो सकता है लॉन्च
February 5, 2026

Xbox 2027 Launch: गेमिंग जगत में अगले-जेनरेशन Xbox को लेकर नई जानकारी सामने आई है। यह हिंट सीधे AMD की CEO लीसा सू ने दी, जो Microsoft के साथ मिलकर Xbox के लिए चिप्स विकसित कर रही हैं। हाल ही में AMD की अर्निंग कॉल में लीसा ने कहा कि नया Xbox 2027 में लॉन्च हो सकता है।

AMD की CEO लीसा सू ने बताया कि Microsoft 2027 में नए Xbox को लॉन्च कर सकता है। नया Xbox सेमी कस्टम चिप्स और हाइब्रिड गेमिंग प्लेटफॉर्म के साथ आएगा।

AMD ने बताया Xbox का विकास

लीसा सू के अनुसार, Microsoft का अगला Xbox सेमी-कस्टम सिस्टम-ऑन-चिप का इस्तेमाल करेगा। इसका विकास अब अच्छे चरण में है और यह 2027 में तैयार हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि Valve अपनी AMD-पावर्ड Steam Machine इस साल की शुरुआत में लॉन्च करेगा। इससे पता चलता है कि AMD गेमिंग हार्डवेयर के अगले दौर में पूरी तरह शामिल है, चाहे वह कंसोल हो या PC-स्टाइल डिवाइस।

Microsoft और AMD की साझेदारी

मिड-2025 में Microsoft ने AMD के साथ बहु-वर्षीय साझेदारी की पुष्टि की थी। Xbox की प्रेसिडेंट सारा बॉन्ड ने कहा था कि दोनों कंपनियां मिलकर चिप्स तैयार करेंगी और ये चिप्स होम कंसोल और पोर्टेबल डिवाइस दोनों में इस्तेमाल होंगे।

READ MORE: 25% हिस्सेदारी के साथ चीन में बिकेगी Nvidia की H200 AI चिप

लीक डॉक्यूमेंट्स क्या बताते हैं

FTC बनाम Microsoft केस के लीक दस्तावेजों में कहा गया था कि Microsoft अगली Xbox को हाइब्रिड गेम प्लेटफॉर्म के रूप में पेश करना चाहता है। इसका मतलब है कि लोकल हार्डवेयर और क्लाउड कंप्यूटिंग दोनों का मिश्रण होगा। लीक दस्तावेजों में संभावित रिलीज वर्ष 2028 बताया गया था, लेकिन 2027 अधिक यथार्थपूर्ण लगता है।

READ MORE: Jio, AMD, Cisco और Nokia ने ओपन टेलीकॉम AI प्लेटफॉर्म के लिए मिलाया हाथ

2027 लॉन्च क्यों सही है

Xbox Series X और Series S 2020 में लॉन्च हुए थे। 2027 तक ये सात साल पुराने हो जाएंगे, जो सामान्य कंसोल चक्र के हिसाब से सही है। इसके अलावा, वर्तमान Xbox की बिक्री Xbox One के मुकाबले कम रही है, जिससे नई हार्डवेयर रणनीति अपनाना जरूरी हो गया है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

spotify
Previous Story

अब गाने सुनें और लिरिक्स पढ़ें बिना इंटरनेट के, Spotify का नया फीचर

Next Story

Amazon का AI धमाका! Alexa+ हुआ लॉन्च! Prime यूज़र्स के लिए फ्री

Latest from Gadgets

Don't Miss