OnePlus 16, OnePlus Leaks: Smartphone मार्केट में अपनी प्रीमियम पहचान बना चुका OnePlus अब अपने अगले फ्लैगशिप OnePlus 16 को लेकर चर्चा में है। OnePlus 15 के लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही नए लीक्स और अफवाहों ने उत्सुकता भरा माहौल बना दिया है। लीक्स के मुताबिक कंपनी ने इस बार बड़े लेवल पर अपग्रेड की तैयारी में है। खासतौर पर कैमरा और बैटरी से जुड़े दावे यूजर्स के लिए चौंकाने वाले हैं।
OnePlus 16 में मिल सकती है 200MP कैमरा, पॉवरफुल बैटरी और परफॉर्में…दमदार डिस्पले सहित बहुत कुछ…जानिए क्या होगा खास।
परफॉर्मेंस में जबरदस्त का लेबल
लीक्स के मुताबिक OnePlus 16 में नया और ज्यादा ताकतवर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह चिपसेट मौजूदा फ्लैगशिप प्रोसेसर से ज्यादा फास्ट और एनर्जी एफिशिएंट बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह फोन हैवी गेमिंग, AI टास्क और मल्टीटास्किंग में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है।
READ MORE- AI चैटबॉट Grok पर बैन हटा, इंडोनेशिया ने दी सशर्त मंज़ूरी
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव
इस बार OnePlus अपने डिस्प्ले सेक्शन में भी बड़ा एक्सपेरिमेंट कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में BOE X5 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 240Hz अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इतना हाई रिफ्रेश रेट अब तक बेहद कम Smartphone में देखने को मिला है। जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस काफी सरल हो सकता है।
नई अंडरवॉटर टेक्नोलॉजी का उपयोग
OnePlus 16 में लेटेस्ट LPDDR6 RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद जताई गई है। डेटा स्पीड और ऐप लोडिंग टाइम को और तेज बना देगी। सबसे खास बात यह है कि इस फोन में नई Underwater डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है, जिससे पानी के अंदर भी स्क्रीन रिस्पॉन्स बेहतर बना रहेगा।
READ MORE- Google को 2 अरब डॉलर केस में बड़ी कानूनी जीत
कैमरा सेगमेंट मिलेगा स्ट्रॉंग
कैमरा के मामले में OnePlus 16 बड़ा दांव खेल सकता है। लीक्स के अनुसार, फोन में दो 200MP कैमरे दिए जा सकते हैं। एक HP5 प्राइमरी सेंसर और दूसरा 200MP HP5 पेरिस्कोप लेंस। अल्ट्रा-वाइड कैमरा को भी 50MP तक अपग्रेड किए जाने की बात कही जा रही है। फोटोग्राफी और ज़ूम कैपेबिलिटी काफी अच्छी मिल सकती है।
9000mAh बैटरी, 120W चार्जर
बैटरी सेक्शन में OnePlus 16 सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। 9000mAh की विशाल बैटरी मिलने की बात कही जा रही है। जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह OnePlus के इतिहास की सबसे बड़ी बैटरी होगी। फोन में ड्यूल कोएक्सियल स्पीकर, नया 0916T हैप्टिक मोटर, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर 2.0 जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की संभावना है।
लॉन्च का इंतजार बाकी
यह जानकारी लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। लेकिन अगर इनमें से आधी बातें भी सच साबित होती हैं, तो OnePlus 16 फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ा उलटफेर कर सकता है।
