गजब़ का फीचर, एक कॉल… और आपकी लोकेशन सीधा पुलिस-एंबुलेंस तक!

7 mins read
5 views
गजब़ का फीचर, एक कॉल… और आपकी लोकेशन सीधा पुलिस-एंबुलेंस तक!
December 24, 2025

Google ELS: Smartphone अब सिर्फ बातचीत या मनोरंजन का ज़रिया नहीं रह गया है। यह आपकी सुरक्षा का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। इसी दिशा में Google ने भारत में Android यूजर्स के लिए Emergency Location Service को लॉन्च किया है। यह फीचर आपात स्थिति में मदद पहुंचाने की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा तेज़ और सटीक बनाने का दावा करता है। तो आइए जानते हैं इस फीचर की खासियत।

जब बोलना मुश्किल हो, तब भी पहुंचेगी मदद! Google नया फीचर इमरजेंसी कॉल पर आपकी सटीक लोकेशन शेयर कर जान बचाने में मदद करेगा। जानिए कैसे।

जब बोलना मुश्किल हो, तब भी मदद पहुंचे

कई बार दुर्घटना, बीमारी या किसी खतरे की स्थिति में व्यक्ति अपनी लोकेशन ठीक से बता नहीं पाता। ELS इसी समस्या को हल करता है। जैसे ही कोई Android यूजर इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल या मैसेज करता है, यह सिस्टम अपने आप फोन की सटीक लोकेशन इमरजेंसी सर्विस तक पहुंचा देता है। इससे पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में कम समय लगता है।

उत्तर प्रदेश बना देश का पहला राज्य

भारत में इस सर्विस को सबसे पहले अपनाने की शुरुआत उत्तर प्रदेश से हुई है। यूपी ऐसा पहला राज्य है जिसने Android के इस फीचर को अपने इमरजेंसी सिस्टम के साथ पूरी तरह जोड़ दिया है। राज्य पुलिस ने पर्ट टेलीकॉम सॉल्यूशंस के साथ मिलकर ELS को इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 से इंटीग्रेट किया है। जिससे वास्तविक समय में लोकेशन मिलना संभव हो सका है।

READ MORE- छोटा अपडेट, बड़ा असर…आ गया iOS 26 में घांसू फीचर…फटाफट देखें

कैसे काम करता है यह सिस्टम?

Emergency Location Service यूजर की लोकेशन पता करने के लिए सिर्फ GPS पर निर्भर नहीं रहती। यह GPS, Wi-Fi और मोबाइल नेटवर्क तीनों से डेटा लेकर लोकेशन तय करती है। Google के मुताबिक, यह फीचर करीब 50 मीटर तक की सटीकता के साथ यूजर की स्थिति बता सकता है, जो किसी भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए काफी अहम है।

READ MORE- Spotify Wrapped के बाद ChatGPT Wrapped! जानिए नया घांसू AI फीचर

किन फोन में मिलेगा यह फीचर ?

यह सुविधा उन Android स्मार्टफोन्स पर काम करती है जिनमें Android  या उससे नया वर्जन मौजूद है। अच्छी बात यह है कि यूजर को इसके लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने या पैसे देने की जरूरत नहीं है। यह एक फ्री सेफ्टी फीचर है, जो सिर्फ इमरजेंसी कॉल के समय ही एक्टिव होता है। Google का कहना है कि ELS केवल तभी लोकेशन भेजता है जब यूजर इमरजेंसी नंबर डायल करता है। सामान्य कॉल या रोज़मर्रा के इस्तेमाल के दौरान यह फीचर किसी भी तरह से आपकी लोकेशन ट्रैक नहीं करता।

आगे और राज्यों में मिलेगी सुविधा

आने वाले समय में अन्य राज्य भी अपने इमरजेंसी इंफ्रास्ट्रक्चर को ELS के साथ जोड़ेंगे। ऐसा होने पर देशभर में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम और ज्यादा मजबूत, तेज़ और भरोसेमंद बन सकता है। यानी Google ELS उन फीचर्स में से है जो तकनीक को सीधे आम लोगों की सुरक्षा से जोड़ती है। सही समय पर सही जगह मदद पहुंचाना ही इस सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

sam altman
Previous Story

‘2023 में Google चाहता तो हमें कुचल’…

Next Story

IMF ने माना अल सल्वाडोर की आर्थिक मजबूती, Bitcoin बना तनाव की वजह?

Latest from Tech News

Google 2026 में PERM के जरिए ग्रीन कार्ड आवेदन फिर से करेगा

Google 2026 में PERM के जरिए ग्रीन कार्ड आवेदन फिर से करेगा

Google Green Card: Google ने अपने कर्मचारियों को बताया है कि कंपनी 2026 में PERM प्रक्रिया के तहत ग्रीन कार्ड के आवेदन फिर से शुरू करेगी और इसे पहले से अधिक बढ़ाएगी। यह घोषणा लगभग 3 साल से रुकी हुई प्रक्रिया को फिर से चालू करने का संकेत है। बता दें कि 2023 में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद Google ने PERM प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया था।   विदेशी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: Google 2026 में ग्रीन कार्ड प्रक्रिया बढ़ाएगा, जानें PERM प्रक्रिया, योग्यता मानदंड और वीजा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी।  PERM प्रक्रिया क्या है?  PERM अमेरिका के श्रम विभाग की एक प्रक्रिया है। इसके तहत कंपनियां विदेशी कर्मचारियों को स्थायी निवास के लिए प्रायोजित कर सकती हैं। यह उन कर्मचारियों के लिए जरूरी है जिनके पास अस्थायी वीजा है। PERM नियमों के तहत, कंपनियों को साबित करना होता है कि विदेशी कर्मचारी को नियुक्त करने से अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरी, वेतन या काम की स्थिति पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।  2023 में PERM क्यों रुकी थी?  2023 में Google ने लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी के समय PERM आवेदन रोक दिए थे। उस समय अमेरिकी जॉब मार्केट में टेक्नोलॉजी वर्कर्स की संख्या ज्यादा थी, जिससे विदेशी कर्मचारियों को भर्ती करने का औचित्य साबित करना मुश्किल हो गया है। उसी समय Amazon और Meta जैसी अन्य कंपनियों ने भी PERM आवेदन स्थगित कर दिए थे।  READ MORE: AI सुनाएगा दिन की खबरें, Google News का नया फीचर लॉन्च  कौन होंगे योग्य कर्मचारी?  2026 में PERM आवेदन के लिए Google ने कुछ सख्त योग्यताएं तय की हैं।  कर्मचारियों का रोल ऐसा होना चाहिए जिसमें डिग्री और अनुभव जरूरी हो।  कर्मचारी Google के किसी ऑफिस में आधारित हों, रिमोट कर्मचारी को ऑफिस स्थान पर आना होगा।  प्रदर्शन समीक्षा में कम से कम मॉडरेट इम्पैक्ट रेटिंग होना जरूरी है।  लेवल 3 या उससे कम कर्मचारियों के आवेदन के योग्य होने की संभावना कम है।  योग्य कर्मचारियों को 2026 की पहली तिमाही में Google के बाहरी इमिग्रेशन वकीलों द्वारा संपर्क किया जाएगा।  वीजा की अनिश्चितताएं अभी भी बनी हुई हैं  Google का यह कदम तब आया है जब अमेरिकी H-1B और अन्य वीजा धारकों के लिए अनिश्चितताएं बनी हुई हैं। वीजा फीस बढ़ गई है और अपॉइंटमेंट्स में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हाल ही में Google ने H-1B और संबंधित वीजा वाले कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने की सलाह दी है। कई अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में अपॉइंटमेंट में देरी 12 महीने तक की हो सकती है।  READ
छोटा अपडेट, बड़ा असर...आ गया iOS 26 में घांसू फीचर...फटाफट देखें

छोटा अपडेट, बड़ा असर…आ गया iOS 26 में घांसू फीचर…फटाफट देखें

Apple iOS26 Reminders: Apple ने iOS 26 के साथ Reminders ऐप को सिर्फ एक टू-डू लिस्ट नहीं रहने दिया, बल्कि इसे ट्रैवल-फ्रेंडली प्लानिंग टूल बना दिया है। iOS 26.2 में शामिल एक नया लेकिन कम चर्चा में
अब-बदलेगा-चैटिंग-का-खे

अब बदलेगा चैटिंग का खेल! Arattai को WhatsApp के मुकाबले उतारने की तैयारी में Zoho

Zoho Arattai New Update: भारत में स्वदेशी मैसेजिंग ऐप Arattai एक बार फिर चर्चा में है। वजह हैं Zoho के फाउंडर और CEO Sridhar Vembu। जिन्होंने संकेत दिया है कि अरट्टई को WhatsApp जैसी दिग्गज ऐप्स के मुकाबले खड़ा करने के लिए बड़े

Don't Miss