कनाडाई युवक चला रहा था 42 मिलियन डॉलर का धोखाधड़ी नेटवर्क

कनाडाई युवक चला रहा था 42 मिलियन डॉलर का धोखाधड़ी नेटवर्क

10 mins read
424 views
December 11, 2025

Canadian Investment Fraud: अमेरिका के अधिकारियों ने 26 साल के कनाडाई नागरिक नेथन गॉविन पर 42 मिलियन डॉलर की बड़ी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह पूरा स्कैम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Discord के जरिए चलाया गया। आरोप है कि उसने लोगों से क्रिप्टो और ट्रेडिशनल फाइनेंस में निवेश के नाम पर भारी रकम ली, लेकिन ज्यादातर पैसा अपनी निजी जिंदगी और महंगी चीजों पर खर्च कर दिया।

नेथन गॉविन नाम के 26 साल के कनाडाई युवक पर 42 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगा हैं। वह Discord के जरिए निवेशकों को फर्जी स्कीम में फंसाता था और उनका पैसा अपनी निजी खर्चों पर उड़ा देता था।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ खेल

अमेरिकी अदालत में खोले गए आरोपपत्र में बताया गया कि गॉविन ने अपनी ऑनलाइन कंपनी Gray Digital Capital Management Inc. और उसके Gray Fund की मदद से निवेशकों को आकर्षित किया। वह दावा करता था कि उसकी कंपनी ऐसा निवेश करती है जिसमें TradFi और DeFi दोनों शामिल होते हैं। उसने निवेशकों को भरोसा दिलाने के लिए अपनी योग्यता और अनुभव के बारे में गलत जानकारी दी, कंपनी की संपत्ति और कमाई को बढ़ा-चढ़ाकर बताया, बैंक और ब्रोकरेज के नकली दस्तावेज बनाए और फर्जी रिटर्न दिखाकर लोगों को प्रभावित किया। उसने एक समय दावा किया कि उसके Gray Fund ने 4,384% रिटर्न दिया है, जो सुनकर कोई भी धोखा खा सकता था। बाद में जांच में यह सब झूठा निकला।

अमेरिकी अटॉर्नी Joseph Nocella ने कहा कि यह पूरी कंपनी झूठ और फर्जी दस्तावेजों पर टिकी थी। जब ये झूठ पकड़ में आने लगे तब भी आरोपी ने धोखे से काम जारी रखा।

निवेशकों का पैसा उड़ाया महंगे शौकों पर

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, निवेशकों का पैसा असली निवेश में लगाने के बजाय गॉविन ने पुराने निवेशकों को पेमेंट करने, महंगी ज्वेलरी खरीदने, अपने निजी क्रेडिट कार्ड के बिल भरने और लंदन के निजी क्लब की मेंबरशिप लेने जैसी चीजों में खर्च किया। अधिकारियों का अनुमान है कि इस स्कैम की वजह से लगभग 20 मिलियन डॉलर का असली नुकसान हुआ है।

क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी और जांच में रुकावट

गॉविन पर सिर्फ निवेश धोखाधड़ी का ही नहीं, बल्कि अन्य गंभीर आरोप भी लगे हैं। उस पर यह भी आरोप है कि उसने गलत जानकारी देकर दो बैंकों से लगभग 800,000 डॉलर का क्रेडिट हासिल किया है। यह पैसा भी उसने अपनी निजी जरूरतों पर खर्च कर दिया। इसके अलावा, गॉविन ने SEC की जांच के दौरान फर्जी दस्तावेज जमा किए, ताकि वह अपनी धोखाधड़ी छुपा सके। इस वजह से SEC ने भी उस पर सिक्योरिटीज फ्रॉड का अलग केस दर्ज किया।

इंग्लैंड में हुई गिरफ्तारी, FBI ने पीड़ितों को आगे आने को कहा

अधिकारियों ने बताया कि गॉविन को 10 दिसंबर को इंग्लैंड में गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी अमेरिका के Eastern District of New York की ओर से जारी वारंट के आधार पर हुई। FBI ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई इस स्कैम का शिकार हुआ है, तो वह आगे आए। हो सकता है कि उन्हें मुआवजा या अन्य कानूनी सहायता मिल सके।

FBI अधिकारी ने कहा कि गॉविन ने 1.5 मिलियन डॉलर का लोन पाने के लिए भी फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल किए थे। उन्होंने कहा कि FBI ऐसे मामलों को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

READ MORE: SEC और CFTC ने क्रिप्टो नियमों पर मिलाया हाथ

Discord पर ‘defigray’ बनकर कमाया भरोसा

नेथन गॉविन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Discord पर defigray और gray नाम से अपनी पहचान बनाई।

वह खुद को निवेश विशेषज्ञ बताता था और लोगों को स्मार्ट इन्वेस्टमेंट सलाह देने का दावा करता था। SEC के मुताबिक, उसने दावा किया था कि उसकी दूसरी कंपनी Blackridge LLC एक बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश संभालती है, जबकि यह भी पूरी तरह झूठ था।

2022 से 2024 के बीच, उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, फर्जी दस्तावेज और बनाए हुए बैंक रिकॉर्ड का इस्तेमाल करके निवेशकों को Gray Fund में पैसे लगाने के लिए राजी किया, लेकिन असल में यह रकम निवेश करने की जगह उसकी निजी जिंदगी पर खर्च हो रही थी।

READ MORE: कैथी वुड की ARK Invest ने Securitize में बड़ा निवेश किया

21 गंभीर आरोपों का सामना

गॉविन पर कुल 21 आरोप लगे हैं। इनमें सिक्योरिटीज फ्रॉड, वायर फ्रॉड, बैंक फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग, न्याय में बाधा, डालना, पहचान चोरी, धोखाधड़ी की साजिश और निवेश सलाहकार धोखाधड़ी शामिल हैं। हालांकि, अभी ये सभी आरोप हैं और अमेरिकी कानून के अनुसार, कोर्ट में साबित होने तक आरोपी को निर्दोष माना जाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Facebook Reels के शौकीन को अब और आएगा मज़ा! फीचर्स देख कह उठेंगे वाह!

OpenAI ने चेताया, नई AI मॉडल्स बढ़ा सकती है साइबर खतरे
Next Story

OpenAI ने चेताया, नई AI मॉडल्स बढ़ा सकती है साइबर खतरे

Latest from Cryptocurrency

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss