अब हाईवे पर मोबाइल जान लेने का कारण नहीं, बचाने का हथियार बनेगा

7 mins read
256 views
अब हाईवे पर मोबाइल जान लेने का कारण नहीं, बचाने का हथियार बनेगा
December 3, 2025

Highway Safety: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर अब पहले से ज्यादा सुरक्षित होने जा रहा है। यात्रियों को दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों की जानकारी समय रहते मिल जाए तो हादसों की संख्या काफी हद तक कम हो सकती है। इसी जरूरत को समझते हुए NHAI ने Jio के साथ एक नई डिजिटल पहल की है। यह निश्चित रूप से सड़क सुरक्षा के लिए कारगर प्रयास हो सकता है। देश में पहली बार ऐसा सेफ्टी अलर्ट मॉडल लागू होने जा रहा है जो सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर सक्रिय रहेगा। खासकर तब जब हाइवे पर मौजूदगी होगी और खतरा का संभावना होगा। यह रियल टाइम चेतावनी देगा। यह पूरी तरह मोबाइल नेटवर्क आधारित है।

मोबाइल अलर्ट से बदलेगा हाईवे सफर, NHAI के साथ इस कंपनी ने मिलकर शुरू की पहल…जानिए कैसे करेगा काम

मोबाइल से सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल

मोबाइल आधारित सेफ्टी अलर्ट मॉडल के लिए NHAI और जियो के बीच MoU पर करार हुआ है। इससे देश में रोड सेफ्टी मैनेजमेंट का स्वरूप बदलता हुआ दिखेगा। बता दें कि इन दिनों हाइवे पर गहरे कोहरे, आवारा पशुओं, हादसा संभावित मोड़ों या अचानक डायवर्जन जैसी स्थितियां ड्राइविंग में सबसे ज्यादा खतरे  इस नया मॉडल से हाइवे पर मौजूद यूजर्स को उनकी लोकेशन के आधार पर सीधे अलर्ट जारी करेगा। संभावित खतरों को देख डेटा कैप्चर कर जियो नेटवर्क के जरिए यूजर के मोबाइल पर तुरंत संदेश, व्हाट्सऐप अलर्ट या हाई प्रायोरिटी कॉल भेज देगा। इससे दुर्घटनाएं कम हो सकती है।

READ MORE- चीन अमेरिका नहीं इस ने देश बनाया कमाल का Robot, मूवमेंट देख दुनियां भी हैरान!

कैसे काम करेगा सड़क सुरक्षा का स्मार्ट मॉडल

इस मॉडल को खास बनाता है इसका ऑटोमेशन। हाइवे पर कहीं भी कोई इमरजेंसी स्थिति उत्पन्न होती है तो सिस्टम इसे अपने आप पहचानकर संबंधित रूट के यूजर्स को चेतावनी भेज देता है। यह पूर्णरूप से स्वचालित होगा। इस पूरे सिस्टम के लिए सड़क किनारे कोई नया हार्डवेयर नहीं लगाना पड़ेगा। जियो का मौजूदा 4G और 5G Network इसकी रीढ़ बनेगा। इन नेटवर्क के जरिए वाहन चालक को संभावित खतरे की चेतावनी SMS, WhatsApp भेजी जाएगी।

READ MORE- X का नया फीचरआया सामने, 360 मिलियन बार देखा गया

राजमार्ग यात्रा ऐप से मिलेगा एकीकृत अनुभव

यह सेफ्टी अलर्ट सिस्टम NHAI के Rajmargyatra मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन 1033 से जोड़ा जाएगा। ऐप पर रियल टाइम ट्रैफिक जानकारी, रोड कंडीशन, इमरजेंसी सहायता, टोल प्लाजा स्टेटस और अब सेफ्टी अलर्ट सब एक ही जगह उपलब्ध होंगे। इस एकीकरण से हाइवे पर सफर करने वाले लोगों को लगातार अपडेट मिलता रहेगा। फिलहाल, इसे कुछ ही राजमार्गों पर लागू किया जाएगा। अगर यह प्रयास कामयाब रहा तो देशभर के सभी राज्यमार्गों पर भी लागू की जाएगी।

भविष्य में रोड सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

अगर यह रोड डिजिटल सेफ्टी सफल रहा तो इसमें कई एआई आधारित तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। जो देश के बढ़त हाईवे नेटवर्क को आनेवाले दिनों में काफी मजूबती प्रदान करेगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

AWS ने पेश किए Nova 2 AI मॉडल और Nova Forge
Previous Story

AWS ने पेश किए Nova 2 AI मॉडल और Nova Forge

elon musk says smartphones will disappear in 5 years
Next Story

तो क्या खत्म हो जाएगा स्मार्टफोन! दावा ऐसा कि हिल जाएगा आपका दिमाग

Latest from Tech News

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google Project Genie: Google ने Artificial Intelligence को एक नई दिशा देते हुए Project Genie पेश किया है। इसके जरिए AI अब टेक्स्ट या इमेज ही नहीं, बल्कि ऐसी वर्चुअल दुनियाएं बना सकता है। जिनमें

Airtel ग्राहकों को मिलेगा 1 साल का FREE Adobe Express Premium

Adobe Express Premium India: भारती Airtel ने Adobe के साथ साझेदारी कर अपने ग्राहकों के लिए Adobe Express Premium का 1 साल तक का फ्री सब्सक्रिप्शन पेश किया है। यह ऑफर Airtel के लगभग 360 मिलियन मोबाइल, WiFi और DTH ग्राहकों के लिए है। इसका मकसद आम यूजर्स, छात्रों, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसायों के मालिकों को प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन टूल्स उपलब्ध कराना है।  Airtelने Adobe के साथ साझेदारी की और अपने ग्राहकों को AdobeExpressPremium का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया। छात्र, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसाय आसानी से पेशेवर कंटेंट बना सकते हैं।  Airtel ग्राहक इसे कैसे ले सकते हैं  Airtel के एलिजिबल कस्टमर इसे Airtel Thanks ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है। सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग 4,000 है। यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।  Android या iOS में Airtel Thanks ऐप डाउनलोड और रजिस्टर करें।  होम स्क्रीन पर Adobe Express कार्ड चुनें या Claim OTTs & More / Discover Airtel Thanks में जाएं।  Claim

Don't Miss