क्रिप्टो मार्केट में तेजी की वापसी, Bitcoin 91,528 डॉलर पहुंचा

7 mins read
1.8K views
November 27, 2025

Crypto Market Rebound: क्रिप्टो मार्केट एक बार फिर तेजी से ऊपर उठ रहा है। पिछले 24 घंटों में Bitcoin और Ethereum दोनों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। Bitcoin 5% चढ़कर 91,528 डॉलर पर पहुंच गया है, जबकि Ethereum 4% बढ़कर 3,028 डॉलर हो गया है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 4.04% की बढ़त दर्ज हुई है और यह 3.12 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। मार्केट वॉल्यूम भी लगभग 11% बढ़कर 147.74 बिलियन डॉलर हो गया है।

डेटा के अनुसार, Bitcoin का 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम 73 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो मार्केट में बढ़ती गतिविधि और निवेशकों की दिलचस्पी को दिखाता है।

Bitcoin और Ethereum की तेजी के साथ क्रिप्टो मार्केट में नई ऊर्जा लौटी, मार्केट डेटा, वोलैटिलिटी, लिक्विडेशन और निवेशकों के बारे में जानें।

Altcoins की धीरे-धीरे रिकवरी

Bitcoin और Ethereum के साथ Altcoins भी मूवमेंट दिखा रहे हैं। हालांकि, प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।

  • XRP: 2.18, 0.89% डॉलर की गिरावट
  • BNB: 892.29 डॉलर हल्की गिरावट लेकिन पिछले 7 दिनों में 4.31% की बढ़त
  • Solana (SOL): 141.73 डॉलर, 0.72% की गिरावट, लेकिन साप्ताहिक आधार पर 3.61% ऊपर

ये आंकड़े बताते हैं कि भले ही दैनिक उतार-चढ़ाव है, लेकिन Altcoins धीरे-धीरे रिकवरी मोड की ओर लौट रहे हैं।

लिक्विडेशन से बढ़ी घबराहट

पिछले सप्ताह मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 5 नवंबर को जब Bitcoin की कीमत 100K डॉलर से नीचे गई, तो भारी लिक्विडेशन हुआ और लगभग 2 बिलियन डॉलर बाजार से साफ हो गए। इससे निवेशकों में डर बढ़ा, लेकिन अभी की तेजी इसे कुछ हद तक कम कर रही है। Altcoin Season Index 22 पर है, यानी फिलहाल Bitcoin की पकड़ Altcoins से काफी ज्यादा मजबूत है।

READ MORE: Ethereum की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

मार्केट शेयर और वोलैटिलिटी की स्थिति

मार्केट की वर्तमान हिस्सेदारी ऐसी है।

  • Bitcoin: 58.6%
  • Ethereum: 11.7%
  • Altcoins: 29.6%

फ्यूचर्स मार्केट में निवेशकों के पैसे का बड़ा हिस्सा अभी भी लगा हुआ है।

  • परपेचुअल फ्यूचर्स: 836 बिलियन डॉलर
  • ट्रेडिशनल फ्यूचर्स: 4.27 बिलियन डॉलर

Bitcoin की वोलैटिलिटी 51.61 पर है, जिससे संकेत मिलता है कि इसकी कीमत में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं हो रहा। Ethereumकी वोलैटिलिटी 74.08 है, यानी इसमें तेजी से ऊपर या नीचे जाने की संभावना अधिक है।

ETF में फिर बढ़ रहा निवेशकों का भरोसा

कई हफ्तों की अनिश्चितता के बाद मार्केट में स्टेबिलिटी लौटती दिख रही है। 26 नवंबर को क्रिप्टो ETFs में 81.9 मिलियन डॉलर का इनफ्लो आया है। यह निवेशकों के बढ़ते विश्वास और मार्केट की मजबूती का संकेत देता है।

READ MORE: Bit Digital और BitMine का बड़ा कदम, Ethereum में भारी निवेश

विशेषज्ञों का नजरिया

प्रसिद्ध क्रिप्टो विश्लेषक Michaël van de Poppe का कहना है कि यह बुल मार्केट का अंत नहीं, बल्कि Altcoins के बेयर मार्केट का अंत है। उनके अनुसार, ETFs ने Bitcoin के लिए नया मजबूत सपोर्ट तैयार किया है, जिससे आने वाले समय में और तेजी देखने को मिल सकती है।

क्रिप्टो विशेषज्ञ CrediBULL Crypto का कहना है कि जब मार्केट में लीवरेज कम होता है, तब बड़े स्तर की लिक्विडेशन की संभावना भी कम हो जाती है। उनके अनुसार, पिछले डी लीवरेजिंग के बाद मार्केट ने हमेशा रैली दिखाई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

- कैथी वुड का दावा, AI और क्रिप्टो में जल्द आएगी तरलता की बहार, देखें VIDEO
Previous Story

कैथी वुड का दावा, AI और क्रिप्टो में जल्द आएगी तरलता की बहार, देखें VIDEO

iPhone 17 लवर्स लगेगा जोर का झटका! जानिए नई कीमत
Next Story

iPhone 17 लवर्स को लगेगा जोर का झटका! जानिए नई कीमत…

Latest from Bitcoin

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss