Taiwan Bitcoin Reserve: ताइवान की सरकार अब एक बड़ा आर्थिक प्रयोग करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के प्रीमियर ऑफिसर और सेंट्रल बैंक ने इस बात पर सहमति जताई है कि यह जांच की जाए कि क्या Bitcoin को देश के वित्तीय भंडार का हिस्सा बनाया जा सकता है। अगर यह योजना लागू होती है, तो ताइवान एशिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा जो Bitcoin को राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में रखेगा।
ताइवान अब Bitcoin को अपने विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल करने की तैयारी में है, सरकार तीन चरणों में इस योजना को लागू करने की सोच रही है।
Bitcoin रिजर्व प्लान के तीन चरण
इस प्रस्ताव को सांसद डॉ. जू-चुन को ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि यह योजना तीन चरणों में पूरी की जाएगी।
- पहला चरण: सरकार Bitcoin को रिजर्व एसेट के रूप में इस्तेमाल करने की संभावनाओं और जोखिमों का अध्ययन करेगी।
- दूसरा चरण: अगर नतीजे पॉजिटिव रहे तो 6 महीनों के अंदर इसके लिए जरूरी नियम और नीतियां तैयार की जाएंगी।
- तीसरा चरण: एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, जिसमें उन Bitcoin का उपयोग किया जाएगा जो फिलहाल सरकारी एजेंसियों के पास जब्त रूप में रखे गए हैं और नीलामी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
डॉ. को ने यह भी कहा कि Bitcoin मौजूदा विदेशी मुद्रा भंडार की जगह नहीं लेगा बल्कि यह विविधता लाने के एक साधन के रूप में इस्तेमाल होगा।
🚨 Taiwan breakthrough! Premier & CBC commit to:
1️⃣ Study #Bitcoin as strategic reserve
2️⃣ Draft BTC-friendly rules in 6 mos
3️⃣ Pilot BTC treasury holdings—starting with inventorying seized BTC awaiting auction!
Led by @dAAAb . #BTC fam, let’s make TW the Asia hub! 🇹🇼⚡… pic.twitter.com/OtczhWt8LK— 科技立委葛如鈞 Ko Ju-Chun (@dAAAb) November 12, 2025
READ MORE: अब तो खाड़ी देश भी कहने लगा, तेल नहीं रे बाबा…अब डेटा की दौलत
ताइवान के मौजूदा फाइनेंशियल रिजर्व्स
इस समय ताइवान के पास करीब 577 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। इसमें से लगभग 92% हिस्सा अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड्स में निवेशित है। इसके अलावा देश के पास 423 मीट्रिक टन सोना भी मौजूद है।
डॉ. को के मुताबिक, ताइवान डॉलर (NTD) कई बार 5% तक गिर चुका है। ऐसे में Bitcoin में थोड़ी सी हिस्सेदारी रखने से देश को मुद्रास्फीति के दबाव से राहत मिल सकती है और रिजर्व्स को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी।
Bitcoin अपनाने का वैश्विक ट्रेंड
ताइवान का यह कदम दुनिया के कई देशों में बढ़ती डिजिटल संपत्ति की लहर से जुड़ा है। एल साल्वाडोर ने 2021 में Bitcoin को कानूनी मुद्रा घोषित किया था। वहां सरकार के पास अभी 6,000 से ज्यादा BTC हैं। इंडोनेशिया भी Bitcoin को अपने राष्ट्रीय रिजर्व में शामिल करने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा भूटान, अमेरिका, यूके और चीन जैसे देशों के पास भी Bitcoin किसी न किसी रूप में मौजूद है।
READ MORE: प्यार और तकनीक की अनोखी ‘लव स्टोरी’, महिला ने AI से की शादी
हालांकि, हर देश इस कदम को लेकर उत्साहित नहीं है। दक्षिण कोरिया का सेंट्रल बैंक और यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने Bitcoin को रिजर्व में शामिल करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि Bitcoin बहुत अस्थिर और कम तरल है, जिससे आर्थिक जोखिम बढ़ सकता है।
