अब Android पर भी चलेगा OpenAI का Sora App, मिनटों में बनेंगे शानदार AI वीडियो

9 mins read
41 views
November 6, 2025

OpenAI  Sora App: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तहलका मचाने वाला OpenAI Sora ऐप अब Android यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो गया है। iOS पर जबरदस्त सफलता के बाद कंपनी ने इसे Google Play Store पर भी जारी कर दिया है। हालांकि, अभी यह सुविधा कुछ ही देशों में शुरू की गई है। इन देंशों में अमेरिका, कनाडा, जापान, साउथ कोरिया, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम का नाम शामिल है। उम्मीद की जा रही है OpenAI Sora भारत में जल्द ही लॉन्च की जा सकती है। कंपनी के लिए भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा देश है। इसलिए कंपनी की निगाहें भारत की तरफ है। हालांकि, OpenAI ने यहां लॉन्च की कोई तारीख घोषित नहीं की है। भारत के यूजर्स को फिलहाल इंतज़ार करना होगा।

OpenAI Sora ने मचाई धूम, अब Android पर भी बनेगा हर यूजर वीडियो स्टार!

क्या है Sora App और कैसे करता है काम?

Sora एक AI-संचालित वीडियो जनरेशन ऐप है जो सिर्फ टेक्स्ट या इमेज इनपुट लेकर 60 सेकेंड तक के क्रिएटिव वीडियो बना देता है। यह ऐप OpenAI के एडवांस्ड Sora 2 मॉडल पर आधारित है, जो वीडियो के साथ ऑटोमेटिक साउंडट्रैक और इफेक्ट्स भी जोड़ देता है। यूजर्स को से iPhone जैसे फीचर्स का अनुभव मिल सकता है। इनमें, वे सभी फीचर्स हैं जो iPhone ऐप में पहले से उपलब्ध थे। AI Cameo जैसी आकर्षित करनेवाला फीचर्स भी शामिल हैं।

READ MORE: Kling AI 2.0 लॉन्च, सेकंडों में बनाएगा हॉलीवुड स्टाइल वीडियो

अब आप वीडियो नही, कैमीओ और रीमिक्स भी बना सकते हैं

अब भारी-भरकम एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं। अब सबकुछ यूजर्स के मोबाईल में फीचर्स उपलब्ध होगें। Sora सिर्फ वीडियो जनरेशन तक सीमित नहीं है। यूजर्स इसमें अपनी या दोस्तों की तस्वीरों को जोड़कर AI Cameo बना सकते हैं। इसके अलावा, पहले से बने वीडियो को रीमिक्स कर सकते हैं। साथ ही साथ किसी खास थीम को विजुअल इफेक्ट्स जोड़ सकते हैं, जो बेहद आसान है। यानी कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कमाल के एप है। यूजर्स इसे सीधे Instagram, YouTube जैसे सोशल साईट्स पर शेयर कर सकते हैं।

फ्री और प्रीमियम दोनों वर्जन में पेश

OpenAI ने Sora ऐप को फ्री और प्रीमियम दोनों वर्जन में पेश किया है। फ्री यूजर्स को बेसिक वीडियो क्रिएशन फीचर्स मिलेंगे। वहीं, ChatGPT Plus सब्सक्राइबर्स को तेज़ प्रोसेसिंग, लंबी और बेहतर क्वालिटी के वीडियो बनाने का एक्सेस मिलेगा। इसी वजह से अब यह ऐप क्रिएटर्स, डिजिटल मार्केटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Sora को रहा है विवादों से नाता

Sora का सफर विवादों से अछूता नहीं रहा। इसके लॉन्च के कुछ समय बाद ही कुछ यूजर्स ने इसका इस्तेमाल कर Deepfake वीडियो और कॉपीराइटेड कंटेंट बनाने शुरू कर दिए। खासकर जब Martin Luther King Jr. जैसे ऐतिहासिक व्यक्तियों के फेक वीडियो वायरल हुए, तो OpenAI को कड़ी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी। भारत में भी Deepfake वीडियो काफी सुर्खियों में रह चुकी है। एक्टर चिरंजीवी, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इसके शिकार हो चुके हैं।

READ MORE: इलेक्ट्रिक गाड़ियां खुद होंगी चार्ज, जानिए किस देश ने बनाई ये तकनीक

फजीहत से बचने के लिए opt-in” मॉडल लागू

Deepfake वीडियो से होनेवाले फजीहत से बचने के लिए अब कंपनी ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए “opt-out” को बदलकर “opt-in” मॉडल लागू किया है, ताकि बिना अनुमति किसी के चेहरे या कॉन्टेंट का इस्तेमाल न हो सके। कॉपीराइटेड जैसी समस्याएं दूर हो सके।

कुल मिलाकर यह कह सकते है कि भारतीय क्रिएटर्स की बढ़ती संख्या और AI टूल्स के प्रति उत्साह को देखकर नहीं लगता की कंपनी अब भारत में लॉन्च करने में देरी करेगी। अगर लॉन्च हो गई तो निश्चितरूप से कंटेंट क्रिएशन के तोर-तरीके बदले-बदले से नजर आएंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Chainlink ने Bermuda में लॉन्च किया स्टेबलकॉइन पायलट

Next Story

Google और Epic Games ने ऐप स्टोर में बदलाव पर किया समझौता

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss