Dream11, MPL और Zupee ने बंद किए पैसे वाले गेम

Dream11, MPL और Zupee ने बंद किए पैसे वाले गेम

4 mins read
985 views
August 22, 2025

MPL ने कहा है कि अब उसके प्लेटफॉर्म पर कोई भी पैसे वाला गेम नहीं होगा। खिलाड़ी अब नए पैसे नहीं डाल सकेंगे लेकिन जो बैलेंस है उसे आसानी से निकाल पाएंगे।

online gaming Ban: भारत में ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया तेजी से बढ़ रही थी। लाखों लोग हर दिन मोबाइल पर गेम खेलकर पैसे जीत रहे थे लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव आया है। संसद ने Promotion and Regulation of Online Gaming Bill 2025 पास कर दिया है। इस कानून के बाद भारत में किसी भी तरह के ऑनलाइन पैसे वाले गेम्स पर बैन लगा दिया गया है।

कंपनियों का कदम

  • MPL ने कहा है कि अब उसके प्लेटफॉर्म पर कोई भी पैसे वाला गेम नहीं होगा। खिलाड़ी अब नए पैसे नहीं डाल सकेंगे लेकिन जो बैलेंस है उसे आसानी से निकाल पाएंगे।
  • Dream11 ने भी अपने कर्मचारियों को बताया कि अब पेड कॉन्टेस्ट को जारी रखने का कोई कानूनी रास्ता नहीं है इसलिए सभी पैसे वाले गेम्स तुरंत बंद कर दिए गए।
  • Zupee Ludo ने भी पेड गेम बंद करने का ऐलान किया। हालांकि, फ्री गेम जैसे Ludo Supreme, Ludo Turbo, Snakes & Ladders और Trump Card Mania पहले की तरह चलते रहेंगे।

READ MORE: Dream11 से Dhoni तक, गेमिंग विज्ञापनों पर लटक गई तलवार

सरकार का ऑर्डर… अब इस राज्य में नहीं खेल सकेंगे ऑनलाइन गेम

खिलाड़ियों और इंडस्ट्री पर असर

भारत का ऑनलाइन गेमिंग बाजार बहुत बड़ा है और इसमें सबसे ज्यादा कमाई पैसे वाले गेम्स से होती थी लेकिन अब यह पूरी तरह रुक गया है। लाखों खिलाड़ी, जो रोजाना ऐसे गेम खेलते थे  उन्हें झटका लगा है। सरकार का कहना है कि यह कदम युवाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है। पैसे वाले गेम्स की वजह से कई लोग इसके लत का शिकार हो रहे थे और कर्ज में फंस जाते थे।

आगे क्या होगा?

अब सरकार eSports और सोशल गेमिंग को बढ़ावा देगी यानी लोग गेम खेल पाएंगे लेकिन इनमें पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा। eSports को एक खेल की तरह मान्यता मिलेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

एप्पल का टॉप AI एग्जीक्यूटिव अब मेटा के साथ
Previous Story

एप्पल का टॉप AI एग्जीक्यूटिव अब मेटा के साथ

Pennsylvania Bill: अब नेता और परिवार नहीं कर पाएंगे Crypto Trade, नया बिल पेश
Next Story

Pennsylvania Bill: अब नेता और परिवार नहीं कर पाएंगे Crypto Trade, नया बिल पेश

Latest from Gaming