Infosys ने अपने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, बढ़ाया 80% बोनस

Infosys ने अपने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, बढ़ाया 80% बोनस

5 mins read
1K views
August 21, 2025

PL6 लेवल पर बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले कर्मचारियों को 85%, और सबसे निचले स्तर पर प्रदर्शन करने वालों को 75% बोनस मिलेगा।

Infosys: देश की प्रमुख आईटी कंपनी Infosys ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए कर्मचारियों को परफॉर्मेंस बोनस देने की घोषणा की है। कंपनी ने औसतन 80% बोनस तय किया है, जो कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर है। यह फैसला कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद सामने आया है।

कैसे बांटा गया है बोनस

बोनस को कर्मचारियों की परफॉर्मेंस रेटिंग और लेवल के आधार पर बांटा गया है। PL4 लेवल पर ‘आउटस्टैंडिंग’ रेटिंग वालों को 89% बोनस मिलेगा, जबकि ‘नीड्स अटेंशन’ वाले कर्मचारियों को 80% बोनस दिया जाएगा। PL5 लेवल पर बोनस 78% से 87% के बीच तय किया गया है। PL6 लेवल पर बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले कर्मचारियों को 85%, और सबसे निचले स्तर पर प्रदर्शन करने वालों को 75% बोनस मिलेगा।

जूनियर से मिड लेवल के स्टाफ शामिल है

यह बोनस बैंड 6 और उससे नीचे के कर्मचारियों को मिलेगा जिनमें ज्यादातर जूनियर से मिड लेवल के स्टाफ शामिल है। कंपनी ने बताया कि सभी कर्मचारियों के बोनस लेटर उनके ई-डॉकेट में अपलोड कर दिए जाएंगे।

क्या कहती है रिपोर्ट

कंपनी के वित्तीय नतीजों में भी मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। 23 जुलाई को जारी रिपोर्ट के अनुसार, Infosys का शुद्ध मुनाफा 8.7% से बढ़कर 6,921 करोड़ हो गया है जबकि रिवेन्यू 7.5% से बढ़कर 42,279 करोड़ रहा। यह आंकड़े मार्केट की उम्मीदों से बेहतर थे।

READ MORE: Google की अपने कर्मचारियों से अपील, AI रेस में झोंके ताकत

Meta की नई चाल, सुपरइंटेलिजेंस के लिए फिर बदली AI टीम

क्यों हुआ ये ऐलान?

ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछली तिमाही में औसत बोनस केवल 65% था, जबकि इस बार यह बढ़कर 80% तक पहुंच गया है। इससे साफ है कि कंपनी बेहतर नतीजों का सीधा फायदा अपने कर्मचारियों तक पहुंचा रही है। यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने सैलरी बढ़ाने की घोषणा की है लेकिन साथ ही करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना भी बना रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Pixel 10 Pro XL vs iPhone 17 Pro Max: कौन बाज़ी मारेगा?
Previous Story

Pixel 10 Pro XL vs iPhone 17 Pro Max: कौन बाज़ी मारेगा?

XRP की कीमत $3 से नीचे गिर गई, व्हेल सेलिंग और बाजार दबाव बढ़ा
Next Story

XRP की कीमत $3 से नीचे गिर गई, व्हेल सेलिंग और बाजार दबाव बढ़ा

Latest from Latest news

सेंसर के चक्कर में अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'

थिएटर या OTT? ‘मातृभूमि’ की अटकी रिलीज ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Salman Khan Matrubhoomi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि इन दिनों कंटेंट से ज्यादा अपने बदलावों और सेंसर प्रक्रिया को लेकर चर्चा

Don't Miss