Online Gaming: मजेदार गेमिंग या खतरे का जाल? जानिए पूरी सच्चाई

Online Gaming: मजेदार गेमिंग या खतरे का जाल? जानिए पूरी सच्चाई

5 mins read
847 views
August 20, 2025

Online Game खेलते समय अक्सर चैट या वॉयस कॉल के जरिए लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं। इसमें बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा होती है।

Online Gaming: आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को Game खेलना काफी पसंद है। Online Gaming अब सिर्फ टाइमपास नहीं रह गया है बल्कि एक बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी है। आज भी कुछ लोग इसे शौक से खेलते हैं लेकिन कुछ लोगों ने इसे अपना प्रोफेशन बना लिया है लेकिन Gaming के खतरे भी हैं। हालांकि, सरकार भी पैसों से जुड़े Game को बैन कर रही है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि Online Gaming में खतरे क्या-क्या हैं और उनसे बचा कैसे जा सकता है।

Online Gaming के खतरे

  • Online Game खेलते समय अक्सर चैट या वॉयस कॉल के जरिए लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं। इसमें बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। कई बार इसमें कुछ खिलाड़ी गाली-गलौज या बुरा बर्ताव करने लगते हैं इसे ही साइबर बुलिंग कहते हैं। कई बार बदमाश खिलाड़ी बच्चों से बातचीत के दौरान उनकी निजी जानकारी निकालने की कोशिश करते हैं।
  • कभी-कभी लोग किसी Game का फ्री वर्जन या सस्ता वर्जन डाउनलोड करने के लिए अनजान वेबसाइट्स का सहारा लेते हैं। ऐसे में वहां से फोन या कंप्यूटर में वायरस और मालवेयर घुस सकते हैं। अगर ऐसा हो जाए तो हैकर्स आसानी से यूजर का डाटा चुरा सकता है।
  • अधिकतर Online Games में चैट ऑप्शन होता है। अपराधी इसी का फायदा उठाकर गेमर्स से प्राइवेट इन्फोर्मेशन की डिटेल्स मांग लेते हैं। इसके बाद उनका गलत इस्तेमाल करते हैं।
  • स्मार्टफोन पर Games खेलते समय सबसे बड़ा खतरा कैमरा और माइक हैक होने का है। हैकर्स इन्हें कंट्रोल कर सकते हैं और फिर ब्लैकमेलिंग जैसी हरकत कर सकते हैं।
  • कई बार Games फ्री बताकर डाउनलोड कराए जाते हैं लेकिन Game खेलने के दौरान अलग-अलग आइटम खरीदने के लिए पैसे मांगे जाते हैं इसे हिडन फीस कहते हैं। इसके लिए अकसर क्रेडिट कार्ड या बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं जिससे धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है।

READ MORE: SC ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को दी राहत, GST नोटिस पर लगाई रोक

GTA 6 फैंस ध्यान दें… दो महीने में 64,600 करोड़ की कमाई का दावा!

Online Game से बचने के आसान तरीके

खतरे जरूर हैं लेकिन अगर सावधानी रखी जाए तो Online Game का मजा भी ले सकते हैं और सुरक्षित भी रह सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Robinhood ने नेवाडा और न्यू जर्सी पर क्यों किया केस?
Previous Story

Robinhood ने नेवाडा और न्यू जर्सी पर क्यों किया केस?

WhatsApp का नया अपडेट: अब इंस्टाग्राम अकाउंट भी जुड़ सकेगा प्रोफाइल से
Next Story

WhatsApp का नया अपडेट: अब इंस्टाग्राम अकाउंट भी जुड़ सकेगा प्रोफाइल से

Latest from Gaming

Don't Miss