Jack Dorsey के Bitchat से आसान होगा बातचीत, बिना नेटवर्क भी करेगा काम

Jack Dorsey के Bitchat से आसान होगा बातचीत, बिना नेटवर्क भी करेगा काम

5 mins read
965 views
July 8, 2025

Bitchat एक अनोखा मैसेजिंग ऐप है जो बिना इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क या सर्वर के काम करता है। यह ऐप Bluetooth mesh networking तकनीक पर आधारित है

Bitchat: जैक डोर्सी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अनोखा और ऑफलाइन मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम Bitchat है। यह ऐप इंटरनेट, फोन नंबर या सर्वर के बिना काम करता है। चलिए जानते हैं यह कैसे काम करता है और क्यों खास है।

क्या है Bitchat?

Bitchat एक अनोखा मैसेजिंग ऐप है जो बिना इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क या सर्वर के काम करता है। यह ऐप Bluetooth mesh networking तकनीक पर आधारित है, जिससे आस-पास मौजूद मोबाइल एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं और मैसेज करते हैं। इसका मतलब है कि आप मैसेज भेजने या पाने के लिए केवल आस-पास के डिवाइसेज का इस्तेमाल करते हैं। यह तकनीक उन जगहों पर बेहद काम की है, जहां नेटवर्क या इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/apps/iphone-users-will-get-multi-account-feature-in-whatsapp/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/bill-gates-vs-elon-musk-war-on-social-media-over-us-health-funding/

कैसे करता है काम?

जैक डोर्सी ने इस ऐप का बीटा वर्जन Apple के TestFlight पर जारी किया, जिसके 10,000 स्लॉट्स कुछ ही घंटों में फुल हो गए। उन्होंने इसे अपना वीकेंड प्रोजेक्ट बताया है। GitHub पर इसका एक छोटा टेक्निकल डॉक्युमेंट भी शेयर किया। बता दें कि यह ऐप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आता है, मैसेज कुछ समय बाद खुद-ब -खुद डिलीट हो जाते हैं, इसमें लॉगिन और कोई प्राइवेट इन्फोर्मेशन नहीं देना होता और आप इसमें ग्रुप चैट के साथ कई काम कर सकते हैं।

क्यों खास है Bitchat ?

Bitchat का मकसद है प्राइवेसी को बढ़ावा देना और सेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म जैसे WhatsApp या Messenger के ऑप्शन को बढ़ाना। इसमें कोई सर्वर या क्लाउड स्टोरेज नहीं होता, जिससे आपकी बातों का कोई रिकॉर्ड नहीं बनता। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन टूल है, जो बिना ट्रैक हुए बातचीत करना पसंद करते हैं।

Bitchat अभी शुरुआती दौर में है और एक एक्सपेरिमेंटल प्रोजेक्ट माना जा रहा है, लेकिन जैक डोर्सी की यह पहल दिखाती है कि भविष्य का कम्युनिकेशन इंटरनेट पर निर्भर नहीं रहेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

YouTube से कमा रहे हैं पैसे? तो ये खबर आपके लिए बहेद जरूरी!
Previous Story

YouTube से कमा रहे हैं पैसे? तो ये खबर आपके लिए बहेद जरूरी!

iOS 26 Beta 3 आया अपडेट, iPhones में क्या-क्या बदला?
Next Story

iOS 26 Beta 3 आया अपडेट, iPhones में क्या-क्या बदला?

Latest from Latest news

Don't Miss