Zepto से खरीदी Apple Watch निकली नकली
कॉमेडियन वीर दास ने दावा किया है कि Zepto से खरीदी गई Apple Watch नकली निकली। इसके बाद सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आ गया।
वीर दास ने बताया कि शूट के लिए जल्दबाजी में Apple Watch खरीदी थी। उनका आरोप है कि उन्हें ओरिजिनल की जगह कॉपी प्रोडक्ट मिला।
वीर दास ने X पर वॉच का वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि क्या Apple Watch ऐसी दिखती है या फिर उन्हें नकली प्रोडक्ट भेजा गया है।
Zepto ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। कंपनी ने प्रोडक्ट का रिवर्स पिकअप शुरू कर जांच शुरू कर दी है।
Zepto ने ग्राहकों को सलाह दी कि महंगे प्रोडक्ट की डिलीवरी के समय पैकेज की सील और हालत जांचने के बाद ही OTP शेयर करें।
Apple की वेबसाइट पर जाकर वॉच का सीरियल नंबर दर्ज करें। कुछ सेकंड में पता चल जाएगा कि प्रोडक्ट असली है या नकली।
और पढ़ें…