YouTube देखते हो और एड्स से परेशान हो? तो YouTube के दो प्लान्स हैं जो आपकी जिंदगी आसान कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सा प्लान आपके लिए बेस्ट है!
YouTube Premium YouTube का सबसे धांसू प्लान है। इसमें एक भी एड नहीं आती, YouTube Music फ्री में मिलती है, वीडियो ऑफलाइन डाउनलोड होती है और बैकग्राउंड में भी चलती रहती है।
YouTube Premium Lite सस्ते में एड-फ्री एक्सपीरियंस देता है। इसमें ज्यादातर वीडियोज पर एड नहीं आती, लेकिन म्यूजिक वीडियो, Shorts और ब्राउजिंग के दौरान एड आ सकती है।
Premium में सबकुछ मिलता है। YouTube Music, 256 kbps ऑडियो, Picture-in-Picture और एक्सपेरिमेंटल फीचर्स भी, लेकिन Lite में YouTube Music का प्रीमियम एक्सेस नहीं मिलता और कुछ जगहों पर एड भी आ सकती है।
भारत में YouTube Premium की कीमत 159 प्रति महीना है और साल का प्लान लो तो 1490 में काम हो जाता है। वहीं, Premium Lite सिर्फ 89 प्रति महीना में मिलता है, लेकिन इसमें सालाना प्लान का ऑप्शन नहीं है.
अगर आप YouTube के साथ-साथ म्यूजिक भी खूब सुनते हो और हर तरफ से एड-फ्री चाहते हो तो Premium लो. लेकिन अगर बस सस्ते में एड कम करनी है तो Lite काफी है।