Xiaomi अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 18 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इसमें दो मॉडल Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल होंगे।
कंपनी के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro Series को 17 नवंबर को पेरिस में लॉन्च किया जाएगा। कार्यक्रम भारतीय समय के अनुसार, शाम 6:30 बजे शुरू होगा।
दोनों स्मार्टफोन में पीछे अलग AMOLED स्क्रीन मिलेगी। Xiaomi 18 Pro में 2.7 इंच और Pro Max में 2.9 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है।
दोनों फोन में Leica के साथ तैयार डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन स्क्रीन क्रमशः 6.4 और 6.9 इंच की होगी। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।
Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh और Pro Max में 8,500mAh की बैटरी मिलेगी। दोनों फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेंगे।
Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। दोनों में 16GB तक रैम, 1TB स्टोरेज और Android 17 आधारित HyperOS 4 होगा।