Xiaomi 17 Series प्रीमियम फोन का सेल शुरू, मिल रहा बंपर ऑफर

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारत में सेल शुरू हो चुकी है। दोनों ही स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं और दमदार फीचर्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

इन स्मार्टफोन्स में Leica का शानदार कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि Ultra मॉडल में 1-इंच LOFIC सेंसर मिलता है। जिससे फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है।

Xiaomi 17 की कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है। दोनों फोन अलग-अलग स्टोरेज और कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

अगर आप State Bank of India के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो Xiaomi 17 Ultra पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 1,29,999 रुपये रह जाती है।

फोन को 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती मासिक किस्त करीब 14,444 रुपये है, जिससे खरीदना आसान हो जाता है।

इस सीरीज के साथ कई पार्टनर ऑफर्स भी मिल रहे हैं। Spotify Premium के 4 महीने, YouTube Premium के 3 महीने और Google AI Pro का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा Reliance Jio यूजर्स को 31,500 रुपये तक के बेनिफिट्स मिलते हैं।