दो साल के लंबे इंतज़ार के बाद Xiaomi एक बार फिर Civi सीरीज़ को लाने की तैयारी में है। Xiaomi 17 Civi को प्रीमियम सेगमेंट में उतारने की चर्चा तेज हो गई है।
लीक के मुताबिक Xiaomi 17 Civi में 6.59-इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।
यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। टॉप वेरिएंट में 16GB RAM मिलने की उम्मीद है।
Xiaomi 17 Civi में 7000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। चार्जिंग स्पीड सामने नहीं आई है, लेकिन 80W फास्ट चार्जिंग की उम्मीद जताई जा रही है।
फोन में 50MP मेन कैमरा + 50MP टेलीफोटो + अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। साथ ही यह IP69 रेटिंग और मेटल फ्रेम के साथ आ सकता है।
फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है, लेकिन लीक के अनुसार Xiaomi 17 Civi को 2026 की दूसरी छमाही, यानी जुलाई के बाद लॉन्च किया जा सकता है।