Leica लेंस के साथ भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi 17 5G.... जानिए फीचर और कीमत
स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17 लॉन्च कर दिया है। यह फोन पावरफुल फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ बाजार में आया है।
यह स्मार्टफोन नए Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है। यह 3nm टेक्नोलॉजी पर बना चिपसेट है। तेज परफॉर्मेंस और सरल गेमिंग का अनुभव देता है।
अगर बात करें डिस्प्ले की तो फोन में 6.3-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 1-120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, IP69 मोबाइल को धूल पानी से सुरक्षित करेगा।
50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप बना रहा है खास। फोन में Leica लेंस के साथ 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह AI writting, AI search, और Hyper connect मिलेंगे।
बड़ी बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंगफोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
भारत में Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। इसकी सेल 18 मार्च से शुरू होगी और यह Venture Green और Black रंग में उपलब्ध होगा।