AI फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रहा Xiaomi का ये स्मार्टफोन
Xiaomi ने भारत में अपने नए Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। इन स्मार्टफोन को 11 मार्च 2025 को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का WQHD+ AMOLED डिस्प्ले है। यह 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है।
स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित है। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज का विकल्प है। कैमरा सिस्टम Leica द्वारा ट्यून किया गया है।
50MP का मुख्य कैमरा, 70mm फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा, 200MP का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा और 14mm का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। यह 120fps तक 4K वीडियो और डॉल्बी विजन 60fps रिकॉर्ड कर सकता है।
Xiaomi 15 अल्ट्रा सिल्वर क्रोम कलर में उपलब्ध होगा। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन होगा। Xiaomi 15 को ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में लॉन्च किया जाएगा।