X ने Android यूजर्स के लिए अपने ऐप का नया वर्जन दुनियाभर में जारी कर दिया है। नया ऐप अब Google Play Store पर उपलब्ध है। इसमें स्पीड, स्क्रॉलिंग, नोटिफिकेशन और ओवरऑल रिलायबिलिटी को बेहतर किया है।
नए Android ऐप को पुराने वर्जन में छोटे-छोटे बदलाव करके नहीं, बल्कि पूरी तरह से नए सिरे से बनाया गया है। नए आर्किटेक्चर का मकसद पुरानी परफॉर्मेंस समस्याओं को दूर करना और आसान बनाना है।
X ने पिछले साल माना था कि उसका Android ऐप iOS वर्जन से पीछे है। इसके बाद कंपनी ने ऐप को फिर से डिजाइन करने के लिए एक अलग Android इंजीनियरिंग टीम बनाई।
पिछले साल कई Android यूजर्स ने ऐप की स्लो परफॉर्मेंस की शिकायत की थी। कुछ मामलों में शेयर किए गए लिंक से पोस्ट खुलने में भी परेशानी आ रही थी। नए ऐप में इन्हीं समस्याओं को दूर करने पर खास ध्यान दिया गया है।
नया ऐप जारी होने के बावजूद X का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। कंपनी पुराने Android स्मार्टफोन पर परफॉर्मेंस को और बेहतर करने की तैयारी में है। इसके अलावा, Spaces के लिए सपोर्ट जोड़ने पर भी काम चल रहा है।
आने वाले समय में Android यूजर्स को कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। इनमें नया वीडियो एडिटर, वीडियो रिएक्शन, कैशटैग और कस्टम टाइमलाइन शामिल हैं। ये फीचर्स कंपनी के बड़े प्रोडक्ट रोडमैप का हिस्सा हैं।