कर लीजिए फोन लैपटॉप रीस्टार्ट! नहीं तो बढ़ जाएगी टेंशन

हम अपने फोन, लैपटॉप को दिन–रात चलते रहने देते हैं, लेकिन यह धीरे-धीरे उनकी लाइफ घटा देता है। एक छोटा-सा रीस्टार्ट डिवाइस को नई जान दे देता है।

सिस्टम में जमा टेम्पररी फाइल्स RAM को भारी बनाते हैं। रीस्टार्ट उन्हें साफ कर देता है और डिवाइस पहले से ज्यादा फास्ट हो जाता है।

कई बार ऐप्स अचानक बंद हो जाते हैं या फ्रीज होने लगते हैं। रीस्टार्ट सभी बैकग्राउंड टास्क को रीसेट कर ऐप्स को फिर से स्मूथ चलने देता है।

लगातार ऑन रहने से सिस्टम ज्यादा पावर खाता है। रीस्टार्ट के बाद प्रोसेस लोड कम हो जाता है, जिससे बैटरी बैकअप बेहतर होता है।

फोन, लैपटॉप के अपडेट्स कई बार तभी एक्टिव होते हैं जब आप रीस्टार्ट करते हैं। मतलब, रीस्टार्ट करना साइबर सिक्योरिटी के लिए भी जरूरी है।

स्मार्टफोन: हफ्ते में 1 बार, लैपटॉप: हर 3- 4 दिन में 1 बार। बस इतना काफी है। डिवाइस रहेगा तेज, सुरक्षित और ज्यादा दिनों तक साथ।