WhatsApp पर मिलेगा Username, जानें आसान तरीका

WhatsApp नया Username फीचर ला रहा है। इससे आप नए लोगों से बात कर सकेंगे, बिना अपना मोबाइल नंबर बताए।

अब हर यूजर अपना पसंदीदा WhatsApp Username चुन सकेगा। कंपनी ने पूरे रोलआउट से पहले यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा शुरू की है।

नए फीचर में आपका फोन नंबर पहली बार मैसेज करने वाले व्यक्ति या बिजनेस को दिखाई नहीं देगा। इससे आपकी निजी जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहेगी।

WhatsApp की Settings > Account > Username में जाकर अपना यूजरनेम सेट करें। जरूरत पड़ने पर यूजरनेम के सुझाव भी देगा।

बिजनेस, क्रिएटर्स और संस्थाएं अपने Instagram या Facebook वाले यूजरनेम से मिलती-जुलती पहचान WhatsApp पर भी इस्तेमाल कर सकेंगी।

WhatsApp आने वाले महीनों में इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से जारी करेगा। आपके देश में उपलब्ध होते ही ऐप के अंदर इसकी सूचना मिल जाएगी।