WhatsApp से अब आसान मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट... जानें तरीका
WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग के लिए नहीं है। अब यह ऐप धीरे-धीरे सुपर ऐप बनता जा रहा है। यूजर्स एक ही जगह पर कई काम कर पाएंगे।
Meta ने भारत में नया मोबाइल रिचार्ज फीचर पेश किया है। यह अपडेट फेज़ वाइज रोलआउट हो रहा है। जल्द ही सभी Android और iOS यूजर्स तक पहुंचेगा।
यह नई सुविधा PayU के साथ मिलकर शुरू की गई है। यूजर्स अपने नंबर के साथ-साथ दोस्तों और परिवार के नंबर पर भी रिचार्ज कर सकते हैं।
Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea जैसे प्रमुख ऑपरेटर्स के प्लान्स ऐप में उपलब्ध होंगे। यूजर्स आसानी से प्लान चुन सकते हैं।
WhatsApp में नया ₹ यानी रुपया आइकन जोड़ा गया है। इससे यूजर्स सीधे पेमेंट सेक्शन में जा सकते हैं। यहां UPI पेमेंट, मेट्रो टिकट और अन्य डिजिटल सर्विसेज का भी उपयोग किया जा सकता है।
इसके लिए सबसे पहले यूजर ₹ आइकन पर टैप करें, Mobile Prepaid Recharge चुनें, नंबर डालें, ऑपरेटर कन्फर्म करें, प्लान चुनें, पेमेंट करें। पूरा प्रोसेस आसान और तेज है।