WhatsApp का नया फीचर बनेगा आपका पर्सनल असिस्टेंट

WhatsApp ने यूजर्स की रोजमर्रा की परेशानी को समझते हुए ‘रिमाइंड मी’ नाम का नया फीचर पेश किया है। अब जरूरी मैसेज पढ़कर भूलने की टेंशन कम हो जाएगी क्योंकि ऐप खुद आपको सही समय पर याद दिलाएगा।

यह फीचर यूजर्स को किसी भी मैसेज पर रिमाइंडर सेट करने की सुविधा देता है। चाहे मैसेज टेक्स्ट हो, फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट। आप उस पर समय तय करके रिमाइंडर लगा सकते हैं।

जिस मैसेज को याद रखना है, उस पर लॉन्ग प्रेस करें और “रिमाइंड मी” या बेल आइकन पर टैप करें। इसके बाद 2 घंटे, 8 घंटे, 24 घंटे या कस्टम टाइम चुनें।

जैसे ही तय समय पूरा होगा, WhatsApp आपको नोटिफिकेशन भेजेगा। इसमें मैसेज का छोटा प्रीव्यू भी दिखेगा, जिससे आप तुरंत समझ सकें कि क्या जरूरी था।

स्टार मैसेज फीचर में मैसेज सेव तो होता है, लेकिन उसे ढूंढना पड़ता है। वहीं ‘रिमाइंड मी’ में ऐप खुद आपको समय पर याद दिलाता है, जिससे कोई जरूरी काम मिस नहीं होता।

यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो ऑफिस, फैमिली और पर्सनल चैट एक साथ संभालते हैं। अब जरूरी मैसेज भूलना आसान नहीं होगा।