WhatsApp के 5 नए फीचर्स

WhatsApp ने कॉलिंग को पहले से आसान और बेहतर बनाने के लिए 5 नए फीचर्स पेश किए हैं। इनकी मदद से ऑडियो और वीडियो कॉल का अनुभव पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा।

अब बिना कोई अलग ऐप डाउनलोड किए WhatsApp Web से सीधे ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। इसमें ग्रुप कॉल, स्क्रीन शेयरिंग और कॉल हिस्ट्री जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

चल रही कॉल को मोबाइल से लैपटॉप या डेस्कटॉप पर बिना काटे ट्रांसफर किया जा सकेगा। इससे कॉल जारी रखने में किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी।

अगर आप कॉल लिंक बनाते समय Require Approval to Join चालू करते हैं, तो नए यूजर पहले Waiting Room में आएंगे। आपकी मंजूरी के बाद ही वे कॉल में शामिल हो पाएंगे।

Quick HD फीचर की मदद से वीडियो कॉल कुछ ही सेकंड में HD क्वालिटी में शुरू होगी। वहीं Noise Suppression फीचर शोर कम करके आपकी आवाज को ज्यादा साफ सुनाएगा।

WhatsApp ने बताया है कि ये सभी फीचर्स फेज़ में रोलआउट किए जा रहे हैं। अगर अभी आपके ऐप में ये विकल्प नहीं दिख रहे हैं, तो आने वाले अपडेट में मिल जाएंगे।