WhatsApp पर अब बनाएं 5 AI एजेंट

WhatsApp अब iPhone यूजर्स के लिए थर्ड-पार्टी AI एजेंट का सपोर्ट ला रहा है। चुनिंदा बीटा यूजर्स सीधे ऐप में अपने बॉट जोड़कर उनसे चैट कर सकेंगे। एक अकाउंट पर अधिकतम 5 एजेंट बनाए जा सकते हैं।

यूजर्स WhatsApp Settings से नया एजेंट चैट बना सकेंगे। इसके लिए नाम और प्रोफाइल फोटो चुननी होगी। WhatsApp एक API Key देगा, जिसे थर्ड-पार्टी सर्विस में डालने के बाद एजेंट मैसेज का जवाब दे सकेगा।

WhatsApp का यह फीचर सिर्फ AI चैटबॉट तक सीमित नहीं है। यूजर्स ऐसे साधारण बॉट भी जोड़ सकेंगे, जिन्हें किसी खास काम के लिए प्रोग्राम किया गया हो। एजेंट का इस्तेमाल WhatsApp छोड़े बिना सीधे चैट में किया जा सकेगा।

थर्ड-पार्टी एजेंट के साथ होने वाली चैट End-to-End Encrypted नहीं होगी। मैसेज Meta की सुरक्षित सर्विस से होकर गुजरेंगे। डेवलपर अपने एजेंट के साथ शेयर किए गए मैसेज देख सकते हैं।

एजेंट यूजर की दूसरी चैट, कॉन्टैक्ट या फोन में मौजूद फोटो नहीं देख सकता। वह, सिर्फ अपनी चैट में शेयर की गई जानकारी पढ़ पाएगा। वहीं, पर्सनल WhatsApp चैट और कॉल पहले की तरह End-to-End Encrypted रहेंगी।

यह फीचर अभी WhatsApp beta for iOS 26.37.10.70 में चुनिंदा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इसे Apple TestFlight के जरिए टेस्ट किया जा रहा है। फिलहाल, यह कुछ देशों तक सीमित है और पब्लिक रिलीज की तारीख घोषित नहीं हुई है।