फिर लौटेगा WFH कल्चर? बढ़ेगी इन ऐप्स की डिमांड

PM मोदी ने बढ़ती तेल कीमतों और वैश्विक हालात को देखते हुए कहा कि वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्प फ्यूल बचाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।

अगर कंपनियां कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देती हैं, तो ऑनलाइन मीटिंग और टीम वर्क वाले ऐप्स की मांग तेजी से बढ़ सकती है। इनमें Google Meet, Zoom और Microsoft Teams सबसे आगे हैं।

Google Meet एक सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है। इसमें हाई-क्वालिटी वीडियो कॉल, स्क्रीन शेयरिंग, नॉइज कैंसलेशन और बैकग्राउंड ब्लर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 100 लोग तक जुड़ सकते हैं।

Zoom एक AI पावर्ड वर्कप्लेस प्लेटफॉर्म है जो ऑनलाइन मीटिंग को आसान बनाता है। इसमें HD वीडियो मीटिंग, टीम चैट, व्हाइटबोर्डिंग और AI समरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। FREE यूजर्स को 40 मिनट की मीटिंग लिमिट मिलती है।

Microsoft Teams चैट, वीडियो कॉलिंग और फाइल शेयरिंग के लिए लोकप्रिय ऐप है। इसमें लाइव कैप्शन, रिकॉर्डिंग, स्क्रीन शेयरिंग और AI फीचर्स दिए जाते हैं, जो घर बैठे काम को आसान बनाते हैं।

PM मोदी की अपील के बाद अब चर्चा तेज है कि क्या कंपनियां फिर से WFH मॉडल अपना सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो ऑनलाइन मीटिंग ऐप्स की लोकप्रियता और इस्तेमाल दोनों बढ़ सकते हैं।