जब भी आप किसी नई वेबसाइट पर जाते हैं, एक पॉप-अप कुकी स्वीकार करने के लिए दिखता है। ज्यादातर लोग जल्दी में उसे बंद कर देते हैं, लेकिन यह आपकी ऑनलाइन प्राइवेसी और वेबसाइट अनुभव को प्रभावित कर सकता है।
कुकीज छोटी टेक्स्ट फाइलें होती हैं जो वेबसाइट आपके ब्राउज़र में सेव करती है। इनमें आपकी ब्राउजिंग जानकारी जैसे देखे गए पेज, सर्च, भाषा और सेटिंग्स शामिल हो सकती हैं।
कुछ कुकीज वेबसाइट को सही ढंग से चलाने के लिए जरूरी होती हैं। वहीं, कुछ थर्ड पार्टी कुकीज आपके व्यवहार के आधार पर विज्ञापन और सुझाव दिखाने के लिए इस्तेमाल होती हैं।
अगर आप कुकी विकल्प चुने बिना पॉप-अप बंद कर देते हैं, तो कुछ वेबसाइट फीचर्स काम नहीं कर सकते। लॉगिन, शॉपिंग कार्ट या पर्सनलाइज्ड कंटेंट जैसी सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं।
हर कुकी नुकसानदायक नहीं होती, लेकिन संदिग्ध वेबसाइट या पब्लिक WIFI इस्तेमाल करते समय जोखिम बढ़ जाता है। आपकी सेव जानकारी गलत हाथों में जा सकती है।
भरोसेमंद वेबसाइटों पर आवश्यक कुकीज स्वीकार करें और अनावश्यक ट्रैकिंग से बचें। पॉप-अप बंद करने से पहले एक पल सोचें आपकी छोटी सावधानी डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बना सकती है।