50MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ Vivo Y6 5G की एंट्री, मचा देगा धूम!

Vivo ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y6 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर बड़ी बैटरी और मजबूत डिजाइन के साथ मिड-रेंज यूजर्स को टारगेट करता है।

Vivo Y6 5G तीन वेरिएंट में आता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹24,000 है, जबकि टॉप वेरिएंट लगभग 30,000 रुपए तक जाता है। इसमें 8GB से 12GB RAM और 128GB से 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बड़ी बैटरी है। लंबे समय तक बैकअप देती है। 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

इसमें 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह डेली के  काम और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। अच्छी क्वालिटी की फोटो क्लिक करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

यह फोन Android 16 बेस्ड OS पर चलता है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। साथ ही IP68+IP69 रेटिंग के साथ यह पानी और धूल से सुरक्षित है। फोन को शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है। जिससे इसकी मजबूती और बढ़ जाती है।