Vivo X300 Ultra vs X300 FE की बंपर डिस्काउंट के साथ सेल शुरू, लूट लो
Vivo ने अपनी प्रीमियम X300 सीरीज के तहत Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को भारतीय बाजार में लॉन्च करने के बाद आज से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन अब ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदे जा सकते हैं।
लॉन्च ऑफर के तहत SBI और Axis Bank कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इससे हाई-एंड स्मार्टफोन खरीदने पर अच्छी खासी बचत संभव है।
Vivo X300 Ultra का 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला एकमात्र प्रीमियम वेरिएंट 1,59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो इसे फ्लैगशिप सेगमेंट में रखता है।
इस फोन में 6.82 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।
Vivo X300 FE दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है।12GB+256GB जिसकी कीमत 79,999 रुपये है और 12GB+512GB जिसकी कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। यह फोन भी प्रीमियम मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट को टारगेट करता है।
Vivo X300 FE में 6.31 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।