80,000 में Vivo या Apple, कौन देगा ज्यादा पैसा वसूल फीचर्स?

Vivo ने भारत में X300 FE लॉन्च कर दिया है और यह फोन सीधे Apple के iPhone 17 को टक्कर देने आया है। 80,000 के बजट में कौन सा फोन बेहतर है ।

Vivo X300 FE में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। iPhone 17 में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले है जिसमें Dynamic Island और 3000 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।

Vivo X300 FE में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 829 GPU दिया गया है। iPhone 17 में A19 Bionic प्रोसेसर है जो CPU, गेमिंग और बैटरी लाइफ में Snapdragon से ज्यादा दमदार और पावरफुल माना गया है।

Vivo में 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है। कैमरे में 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड है। iPhone 17 में 48MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रावाइड और 18MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

Vivo X300 FE का 12GB+256GB वेरिएंट 79,999 और 12GB+512GB वेरिएंट 89,999 में मिलेगा। iPhone 17 का 256GB वेरिएंट Flipkart सेल में 75,900 और 512GB वेरिएंट 95,900 में मिलेगा।

बैटरी और कैमरे में Vivo X300 FE आगे है तो परफॉर्मेंस में iPhone 17 का A19 Bionic दमदार है। कीमत के हिसाब से iPhone 17 सेल में थोड़ा सस्ता पड़ता है। फैसला आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।