50 MP सेल्फी, छोटी स्क्रीन वाला पावरफुल फोन! VivoX300 FE लॉन्च!

Vivo ने अपनी फ्लैगशिप X300 सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo X300 FE ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला फोन सबसे पहले रूस में पेश किया गया है।

इस फोन में 50MP Sony OIS मेन कैमरा, 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो मिल रहा है। 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं 50MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को खास बनाता है।

Vivo X300 FE मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3nm टेक्नोलॉजी पर बना प्रोसेसर है। 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करती है।

इस फोन में 6.31-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 1Hz–120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

इसे कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया गया है। इसमें 6500mAh बैटरी दी गई है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

रूस में इसकी कीमत लगभग 60,124 रूबल और भारत में करीब 70,000 रुपए रखी गई है। फोन IP68 + IP69, वाईफाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और 5 साल एंड्रॉयड अपडेट के साथ आता है।