Vivo X200 5G डील ने मचाया धमाल! मिल रहा है बंपर छूट
अगर आप कम बजट में प्रीमियम कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo X200 5G इस समय एक शानदार विकल्प बनकर सामने आया है। यह फोन Flipkart पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।
Vivo X200 5G को भारत में 65,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी Flipkart पर यह स्मार्टफोन 61,999 रुपये में मिल रहा है। यानी ग्राहकों को सीधे 4,000 रुपये तक की बचत हो रही है।
अगर आप Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो 3,100 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 58,899 रुपये तक पहुंच जाती है। EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है।
फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है। तेज धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी के लिए यह 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।
Vivo X200 5G में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है। यह दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन में 16GB तक RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। 1TB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है।
फोन में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 5,800mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।