Vivo V70 और Vivo V70 Elite की पहली सेल भारत में शुरू हो गई है। लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स पर 6200 रुपये तक की छूट का बड़ा ऑफर पेश किया है। साथ ही 2 साल की वारंटी भी फ्री मिल रही है।
Vivo V70 Elite के वेरिएंट्स, 8GB + 256GB – 51,999,12GB + 256GB – 56,999 और 12GB + 512GB – 61,999 रुपए में मिल रहे हैं। HDFC, Axis, ICICI और Kotak बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Vivo V70 5G के बेस वेरिएंट पर ₹4,600 तक की छूट मिल रही है। 12GB रैम मॉडल पर 5,000 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। पहली सेल में ही कंपनी ग्राहकों को बड़ा फायदा दे रही है।
फोन के साथ 1 साल की कंपनी वारंटी और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी बिल्कुल फ्री मिल रही है। साथ ही, 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। इसके अलावा सिर्फ 1499 में TWS 3e ईयरबड्स खरीदने का मौका।
V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। V70 5G में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलता है।6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। गेमिंग के लिए X-axis Linear Motor सपोर्ट भी मौजूद है।
दोनों फोन्स में 50MP OIS मेन कैमरा, 50MP नाइट टेलीफोटो और 8MP वाइड एंगल लेंस। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा। 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट। फोन OriginOS 6 पर रन करते हैं।