7200mAh बैटरी वाला Vivo T5x 5G लॉन्च

Vivo ने भारत में अपना नया T5x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। खास बात है इसकी बड़ी 7200mAh बैटरी, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है।

यह फोन तीन वेरिएंट में आता है 6GB + 128GB की कीमत 18,999, 8GB + 128GB की कीमत 20,999 और 8GB + 256GB की कीमत 22,999 है।

फोन में 6.78 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखती है।

इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है।

फोन में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर चलता है और 5G, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।