सस्ते दाम में लॉन्च हो रहा Vivo T5x, मिलेगा iPhone वाला फीचर
Vivo एक धमाकेदार सस्ता फोन लाने वाली है। Vivo T5x को 17 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Flipkart पर यह फोन लिस्ट हो चुका है और लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है।
Vivo T5x में मिलेगी 7200mAh की जबरदस्त बैटरी। इतनी बड़ी बैटरी से फोन एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक आराम से चलेगा। Vivo T सीरीज की यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है।
फोन में मिलेगा MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, साथ में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज। गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, यह फोन सब कुछ झेलेगा बिना हैंग हुए!
Vivo T5x में मिलेगा 50MP का दमदार कैमरा और डुअल कैमरा सेटअप। सेल्फी के लिए सेंटर पंच-होल डिजाइन है। साथ ही iPhone जैसा Dynamic Island फीचर भी मिलेगा, वो भी सस्ते दाम में!
यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। मतलब पानी में गिरे या धूल मिट्टी हो, फोन को कोई नुकसान नहीं होगा। इस कीमत में यह फीचर मिलना सच में बड़ी बात है!
Vivo T5x की कीमत करीब 25,000 रुपये हो सकती है। Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ यह फोन 17 मार्च को Flipkart पर मिलेगा। क्या यह आपका अगला फोन होगा?