Vivo T4 और T4R की कीमत बढ़ी, खरीदने से पहले जान लें नए रेट
स्मार्टफोन महंगे होने का दौर जारी है। Vivo ने अपनी टी-सीरीज़ के कई मॉडल्स Vivo T4 और Vivo T4R की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
Vivo T4 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में करीब 1000 रुपए का इजाफा हुआ है। अब 8GB+128GB मॉडल 23,999, 8GB+256GB मॉडल 25,999 और 12GB+256GB मॉडल 27,999 में मिल रहा है।
Vivo T4 में 7,300mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही 50MP कैमरा और IP65 रेटिंग भी दी गई है।
Vivo T4R के वेरिएंट्स की कीमत में भी 1000 की बढ़ोतरी की गई है। अब 8GB+128GB मॉडल 21,999, 8GB+256GB मॉडल ₹23,999 और 12GB+256GB मॉडल 25,999 में उपलब्ध है।
इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 6.77-इंच क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही 5,700mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Vivo T4R में IP68+IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें रैम एक्सपेंशन और AI फीचर्स जैसे आधुनिक विकल्प भी मिलते हैं।