6 अगस्त को लॉन्च होगा Vivo S2, जानें डिटेल्स
करीब 7 साल बाद Vivo की S सीरीज भारत लौट रही है। Vivo S2 को 6 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।
Vivo S2 में 7,050mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह फोन सेफायर ब्लू, सिल्क व्हाइट और रीगल ब्रॉन्ज रंगों में आएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, Vivo S2 की कीमत 40,000 से 45,000 के बीच हो सकती है। वहीं, बॉक्स पर MRP 66,999 बताई गई है।
फोन में 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। प्रोसेसर को लेकर Snapdragon और MediaTek दोनों विकल्पों की चर्चा है।
Vivo S2 में 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन 80W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
भारतीय बाजार में Vivo S2 का मुकाबला Samsung Galaxy A57, OnePlus Nord 6 और Nothing Phone (4a) Pro जैसे स्मार्टफोन्स से हो सकता है।
और पढ़ें…