वियतनाम ट्रिप में यूजर ने बचाए 36,500 , मिला MacBook

हाल ही में एक भारतीय यूजर ने अपनी ट्रैवल और शॉपिंग जर्नी शेयर की है, जिसमें उन्होंने वियतनाम से मैकबुक खरीदकर करीब 36,500 की बचत की।

यूजर ने बताया कि भारत में Apple प्रोडक्ट्स की कीमतें काफी ज्यादा होती हैं क्योंकि यहां भारी आयात शुल्क, जीएसटी और प्रीमियम टैक्स शामिल होते हैं।

इसी से बचने के लिए उन्होंने हनोई की यात्रा प्लान की। यूजर ने सबसे सस्ती राउंड-ट्रिप फ्लाइट बुक की और हनोई पहुंचकर 15 से ज्यादा एप्पल स्टोर्स विजिट किए।

इस तरह न केवल उन्होंने अपने लिए MacBook Pro सस्ते में खरीदा, बल्कि छुट्टी का भी भरपूर आनंद लिया।

भारत में यही लैपटॉप काफी महंगा पड़ता, लेकिन वियतनाम में टैक्स कम होने के कारण काफी सस्ती डील मिल गई।