Haier का स्मार्ट AC लॉन्च, AI से मिलेगा ठंडक में नया लेवल

गर्मी से राहत देने के लिए Haier ने अपने नए Desert Rose Super Heavy Duty AC लॉन्च किए हैं। ये AC खासतौर पर भारत की तेज गर्मी को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

इन नए AC की शुरुआती कीमत 55,990 रखी गई है। आप इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से खरीद सकते हैं।

इन AC में AI-AtmoX टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आपके इस्तेमाल और मौसम के हिसाब से खुद ही कूलिंग सेट कर देती है। इससे आपको ज्यादा आरामदायक ठंडक मिलती है।

AI Pre Cooling फीचर की मदद से AC आपके घर पहुंचने से पहले ही कमरे को ठंडा कर देता है। वहीं, AI टारगेट कॉलिंग आपके आसपास की हवा को जल्दी ठंडा करता है।

पावर सेविंग के लिए इसमें AI ECO Mode और Human Detection जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स बिजली बचाने में मदद करते हैं और बिल को कंट्रोल में रखते हैं।

इसमें ऑटो क्लीन और सुपरसोनिक कूलिंग जैसे फीचर्स भी हैं। यह AC सिर्फ 10 सेकंड में ठंडी हवा देने लगता है, जिससे गर्मी से तुरंत राहत मिलती है।