कैसा है UPI का सफर, कैसे बदली आपकी रोजमर्रा की जिंदगी!

भारत में डिजिटल पेमेंट UPI ने नया रूप देने का काम किया है। इसकी शुरुआत 2016 में हुई थी, जब बहुत कम लोग ऑनलाइन पेमेंट का नाम भी जानते थे।

दुकानों पर QR कोड स्कैन करके पेमेंट करना बेहद आसान बन गया। अब सब्जी वाला हो या मॉल, हर जगह UPI से पेमेंट होना आम बात हो गई है।

2022 में NPCI ने UPI 123Pay की शुरुआत की, जिससे बिना इंटरनेट वाले फोन से भी पेमेंट संभव हो गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के करोड़ों लोगों को डिजिटल भुगतान से जोड़ने में मदद मिली।

अब लोग UPI AutoPay से Netflix, बिजली बिल या EMI जैसी चीजों के लिए ऑटोमैटिक पेमेंट सेट कर सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और भूलने की चिंता भी नहीं रहती।

भारत ने सिंगापुर, UAE और भूटान जैसे देशों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय UPI पेमेंट की शुरुआत की है। अब विदेश में रहने वाले भारतीय UPI से सीधे पैसा भेज सकते हैं।