सफर होगा सस्ता, इस ऐप से टिकट पर मिलेगी खास छूट

अगर आप ट्रेन से रोज सफर करते हैं, तो अब आप हर टिकट पर पैसे बचा सकते हैं। Indian Railways यात्रियों को खास छूट दे रहा है।

RailOne App के जरिए बिना रिजर्वेशन वाले टिकट बुक करने पर 3% तक की छूट मिल रही है। यह ऑफर डिजिटल पेमेंट पर लागू है।

UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से टिकट बुक करने पर ही यह डिस्काउंट मिलेगा। कैश पेमेंट पर यह ऑफर लागू नहीं है।

यह ऑफर 15 जुलाई तक वैलिड है। यानी आप इस तारीख तक हर टिकट पर बचत कर सकते हैं।

जो लोग रोज ट्रेन से सफर करते हैं, उनके लिए यह 3% छूट महीने भर में अच्छी बचत कर सकती है।

RailOne App पर टिकट बुकिंग के साथ PNR स्टेटस, लाइव ट्रेन स्टेटस और खाना ऑर्डर जैसी कई सुविधाएं एक ही जगह मिलती हैं।