Toyota अपनी लोकप्रिय 7-सीटर MPV Innova हाईक्रॉस को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसका पहला टीजर जारी कर दिया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग 25 नवंबर को होगी।
नई Innova हाईक्रॉस में नई डिजाइन वाली एलईडी हेडलाइट्स और DRL मिलेंगे। इसके अलावा नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। पीछे की टेललाइट्स में भी बदलाव संभव है।
नई Innova हाईक्रॉस के इंटीरियर को ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है। इसमें मौजूदा 10.1 इंच की जगह 12.3 इंच का टचस्क्रीन मिलेगा। साथ ही 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मिल सकता है।
नई Innova हाईक्रॉस में फ्लेक्स फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। यह मौजूदा 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन का अपडेटेड वर्जन हो सकता है। इसे ज्यादा इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलाने के लिए तैयार किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने Toyota की E100 Ethanol से चलने वाली इनोवा हाईक्रॉस की जानकारी दी है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल E85, E100 या किसी अन्य मिश्रण पर चलेगा, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Innova हाईक्रॉस की एक्स-शोरूम कीमत 19.53 लाख से 31.84 लाख रुपये है। नए फीचर्स के चलते फेसलिफ्ट मॉडल महंगा हो सकता है। इसकी कीमत और वेरिएंट की जानकारी 25 नवंबर को मिलेगी।